EnglishHindi
LIVE

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की संस्कृति की झलक, परेड के बाद झांकियों ने मन मोह लिया

Written By: Kajal Kumari Updated by: Kajal Kumari
Updated Date:January 26, 2023 12:42 PM IST

आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. दिल्ली के कर्तवय पथ पर आज भारत की आन-बान और शान के साथ सभ्यता-संस्कृति की झलक दिखाई दी.

Republic Day 2023: इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बना. आज पूरी दुनिया ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत की आन-बान और शान को देखा और साथ ही भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक भी देखने को मिली. परेड और राज्यों की मनोहारी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में देश का नेतृत्व किया और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी परेड में मुख्य अतिथि बने.

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को सप्ताह भर चलने वाले समारोह की शुरुआत हुई और इन कार्यक्रमों का समापन 30 जनवरी को होगा, जिसे शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है.

इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में खास है. देश भर के नर्तकों के वंदे भारतम समूह के आकर्षक प्रदर्शन, वीर गाथा 2.0 प्रतिभागियों द्वारा बहादुरी की दास्तां, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्कूल बैंड द्वारा मधुर प्रदर्शन, अब तक का पहला ई-निमंत्रण, ड्रोन शो और 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन होगा. ये दिन अब तक का सबसे बड़ा समारोह की पहचान बनेगा.

सुबह 1030 बजे शुरू हुई परेड

गणतंत्र दिवस परेड, जो लगभग 1030 बजे शुरू हो गई है, देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक 'नए भारत' के उद्भव को दर्शाती देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण पेश किया.

परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ हुई. उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद, प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर आए.

परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ. पहली बार, 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी गई, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती 'आत्मनिर्भरता' को दर्शाती है. 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलीकॉप्टरों ने कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों पर पुष्प वर्षा की.

परेड की शुरुआत राष्ट्रपति की सलामी लेने के साथ हुई. परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी ने संभाली. मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड सेकेंड-इन-कमांड बने.

परेड के बाद राज्यों की मनोहर झांकियां निकालीं गईं. 90 मिनट तक चले कार्यक्रम के खत्म होने के बाद पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर चलते नजर आए. उन्होंने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

 

Follow updates here:

Jan 26, 2023 12:27 PM IST

republicdayparadeेड खत्म होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति के अंगरक्षक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, ने कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान किया.

Jan 26, 2023 12:00 PM IST

Jan 26, 2023 11:58 AM IST

Jan 26, 2023 11:56 AM IST

Jan 26, 2023 11:45 AM IST

Jan 26, 2023 11:44 AM IST

Jan 26, 2023 11:44 AM IST

Jan 26, 2023 11:42 AM IST

Jan 26, 2023 11:42 AM IST

Jan 26, 2023 11:41 AM IST

Jan 26, 2023 11:40 AM IST

Jan 26, 2023 11:38 AM IST

Jan 26, 2023 11:25 AM IST

Jan 26, 2023 11:24 AM IST

Jan 26, 2023 11:24 AM IST

Jan 26, 2023 11:23 AM IST

Jan 26, 2023 11:23 AM IST

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें