
Gaurav Barar
गौरव बरार (Gaurav Barar) एक अनुभवी पत्रकार और कंटेंट विशेषज्ञ हैं जिनके पास 10 साल से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में, इंडिया.कॉम में बतौर चीफ सब एडिटर अपनी सेवाएं ... और पढ़ें
Republic Day 2025 Parade Live Updates: भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में रविवार को 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर कर्त्तव्य पथ पर परंपरागत परेड हुई. परेड में देश अपनी सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया.
वीवीआईपी गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, पैरालंपिक दल के सदस्य, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर और वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता उन लगभग 10,000 विशेष अतिथियों में शामिल हैं जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया था.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने के लिए आयोजित समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व कर रही थीं और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे. परेड में इंडोनेशिया के 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता ने भी हिस्सा लिया. सुबियांतो गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति हैं. इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे. यहां गणतंत्र दिवस परेड से जुड़ी हर अपडेट लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें