Republic Day parade 2024: ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट कहां से खरीदें, पूरी जानकारी यहां है

अगर आप आगामी 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको यहां ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट खरीदने का तरीका बता रहे हैं.

Published date india.com Updated: January 23, 2024 12:05 PM IST
Republic Day Parade Ticket

आज 23 जनवरी है. स्वसंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है और आज के ही दिन गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) की पुल ड्रेस रिहर्सल होती है. आज दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की फुल ड्रेस रिहर्सल हो रही है. रिहर्सल देखने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं. इस वर्ष भारत अपने गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस दिन पूरे देश में हर्षोल्लास से गणतंत्र का पर्व मनाया जाता है. जगह-जगह झांकियां निकाली जाती हैं. आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, पुलिस और अर्धसैनिक बल दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड करते हैं. इस दिन देश की सामरिक शक्ति को प्रदर्शित किया जाता है. अगर आप भी भारत के इस गौरवशाली दिवस का गवाह बनना चाहते हैं और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड देखना चाहते हैं तो यहां हम आपको पूरी जानकारी देंगे.

  • Republic Day Parade 2024 – समय और अन्य जानकारी
  • तारीख – 26 जनवरी
  • दिन – शुक्रवार
  • परेड का समय – सुबह 9:30-10:00 बजे
  • कहां होगी परेड – विजय चौक से इंडिया गेट (कर्तव्य पथ पर) नई दिल्ली
  • परेड की कुल दूरी – 5 किमी
  • टिकट कितने की है – 500 रिजर्व रुपये और 20 रुपये साधारण टिकट के लिए

ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदें?

गणतंत्र दिवस (Republic Day Parade 2024) की परेड के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 10 जनवरी 2024 को शुरू हो चुकी है, जो 25 जनवरी तक जारी रहेगी. हालांकि, टिकटों की उपलब्धता इस बात पर निर्भर करती है कि हर दिन के लिए कितने टिकट जारी किए जाते हैं. जैसे ही टिकट उपलब्ध होते हैं, यह उतनी ही तेजी से बिक भी जाते हैं. इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अगर आप कर्तव्य पथ पर जाकर गणतंत्र दिवस परेड देखना चाहते हैं तो जल्दी करें. ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना होगा –

  • टिकटों की बिक्री के लिए बनाई गई रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://rashtraparv.mod.gov.in पर जाएं.
  • यहां अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के साथ साइन-इन करें या रजिस्टर करें. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर मिले OTP को दर्ज करके लॉगइन सुनिश्चित करें.
  • अब आपको ड्रॉप डाउन में से अपनी पसंद का ईवेंट चुनना होगा. रिपब्लिक डे परेड के अलावा आप बीटिंग द रीट्रिट का चुनाव भी कर सकते हैं.
  • हर एक टिकट के लिए परेड में जाने वाले व्यक्ति का एड्रेस, उम्र, जेंडर और फोटो आईडी से वेरिफाइ करें. फोटो आईडी के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, पैन या आधार कार्ड की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
  • अब आपको यह चुनाव करना होगा कि आप किस कैटेगरी की और कितनी टिकटें खरीदना चाहते हैं. 500 रुपये में रिजर्व सीट, 100 रुपये में अनरिजर्व सीट और 20 रुपये में अनरिजर्व सीट (रिस्ट्रिक्टेड व्यू के साथ) खरीद सकते हैं. एक ट्रांजेक्शन में आप अधिकतम 4 टिकटें खरीद सकते हैं.
  • खरीदे गए टिकटों के पेमेंट के लिए आप वॉलेट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग या यूपीआई का चुनाव कर सकते हैं. पेमेंट सक्सेस होने पर आपको SMS और ईमेल के जरिए टिकट बुकिंग की डिटेल मिल जाएगी एक QR कोड भी मिलेगा.
  • अब आपको करना ये है कि आप अपना ई-टिकेट डाउनलोड करके प्रिंट कर लें और कार्यक्रम के दिन उसे अपने साथ लेकर जाएं, साथ ही फोटो आईडी ले जाना न भूलें. एंट्री गेट पर आपको QR कोड को स्कैन करना होगा.

ऑफलाइन टिकट कैसे खरीदें?

गणतंत्र दिवस परेड 2024 के लिए टिकटों की ऑफलाइन बुकिंग 7 जनवरी को शुरू हो चुकी है और यह 25 जनवरी तक जारी रहेगी. ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए सोमवार से शनिवार सुबह 10 से 5 बजे तक और रविवार व छुट्टी के दिन 10 से 2 बजे तक काउंटर पर जा सकते हैं. टिकटों की बिक्री के लिए दिल्ली में कई काउंटर बनाए गए हैं. ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए निम्न तरीका अपनाए –

  • एक ऑथराइज टिकट काउंटर पर जाएं. ध्यान रहे किसी धोखेबाज से बचें.
  • काउंटर पर अपनी ऑरिजिनल फोटो आईडी (आधार, पैन, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से किसी एक) की फोटोकॉपी दें.
  • आपको जिस कैटेगरी की टिकट लेनी है और जितनी टिकट लेनी है उसका चुनाव करें.
  • टिकट 20, 100 और 500 रुपये की हैं. अपनी पसंद के अनुसार टिकट का चुनाव करें. एक व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा 4 टिकटें ही दी जाएंगी.
  • कैश में टिकट का मूल्य चुकाकर आप काउंटर से अपनी टिकट ले सकते हैं.
  • कार्यक्रम के दिन टिकट अपने साथ लेकर जाएं, साथ ही फोटो आईडी ले जाना न भूलें. एंट्री गेट पर आपकी टिकट और फोटो आईडी का मिलान किया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.