Republic Day parade ticket: जानें कब और कहां से खरीदें 26 जनवरी परेड के लिए टिकटें

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी की परेड देखना अपने आप में बड़ी बात होती है. यहां माहौल देशभक्ति का होता है और हर कोई इसमें शामिल होकर तिरंगे के रंग में रंग जाना चाहता है. टिकट कैसे बुक करें, यहां जानें

Published date india.com Updated: January 24, 2023 1:48 PM IST
गणतंत्र दिवस परेड
गणतंत्र दिवस परेड

Republic day parade Ticket: क्या आप भी इस साल दिल्ली के कर्तव्य पथ (पूर्व में राजपथ) पर जाकर गणतंत्र दिवस की परेड देखना चाहते हैं? अगर हां, तो सबसे पहले आपको इसके लिए टिकट की व्यवस्था करना होगी. टिकट की व्यवस्था कैसे होगी? टिकट कहां से खरीदें और टिकट कब तक खरीद सकते हैं? टिकट कितने की मिलेगी? आपने इन सभी प्रश्नों के उत्तर हम यहां देंगे.

कितने की है टिकट

अब आपने कर्तव्य पथ पर जाकर परेड देखने का मन बना लिया है तो बता दें कि इसके लिए आपको 20 रुपये से 500 रुपये तक खर्च करने होंगे. जी हां, आयोजन और टिकटों के प्रकार के अनुसार यहां पर 20 रुपये से 500 रुपये तक के टिकट उपलब्ध हैं. खुशखबरी यह है कि जो लोग ऑनलाइन टिकट बुक करवाएंगे, उन्हें उद्योग भवन और सेंट्रल सेक्रेटेरियट तक मुफ्त में मेट्रो के सफर का भी लाभ मिलेगा.

ऑफलाइन कहां से खरीदें टिकट

ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए तो आप रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर जाएंगे, लेकिन ऑफलाइन टिकट खरीदना हो तो आपको प्रगति मैदान, सेना भवन, जंतर मंतर, शास्त्री भवन और संसद भवन का रुख करना होगा.

कहां से खरीदें टिकट

भारत इस साल यानी 26 जनवरी 2023 को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बड़ा आयोजन होगा और परेड निकलेगी. देश और विदेशों से लोग इस परेड को देखने के लिए दिल्ली पहुंचते हैं. गणतंत्र दिवस समारोह में सामिल होने के लिए मेहमानों को ऑनलाइन निमंत्रण भेजे जा चुके हैं. अगर आप भी कर्तव्य पथ पर जाकर परेड देखना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन टिकट खरीदनी होगी. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने एक पोर्टल बनाया है. इस पोर्टल में टिकट बुक करने से लेकर एडमिट कार्ड, निमंत्रण कार्ड और कार पार्किंग स्टिकर तक उपलब्ध हैं.

अगर आपने परेड देखने का मन बना ही लिया है तो बता दें कि इस पोर्टल पर हर रोज सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाती है. जो भी व्यक्ति टिकट खरीदना चाहता है, उसे दो फोन नंबर उपलब्ध करवाने होंगे, ताकि टिकट बुकिंग के समय होने वाली किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए ऑनलाइन टिकट इस तरह से खरीदें –

  1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट www.aamantran.mod.gov.in पर जाना होगा.
  2. अब यहां से आप अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके या वेबसाइट पर रजिस्टर करके टिकट खरीद सकते हैं.
  3. टिकट खरीदने के लिए आपको कुछ जानकारियां भरनी होंगी, जिसमें पिता या पति का नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और स्थायी पता आदि.
  4. सभी जानकारियां भरने के बाद आपके पास एक OTP आएगा.
  5. अब आपको उस कार्यक्रम का चुनाव करना होगा, जिसमें आप शामिल होना चाहते हैं. इसमें रिपब्लिक डे परेड, बीटिंग रिट्रीट की रहर्सल, बीटिंग रिट्रीट- FDR और बीटिंग द रिट्रीट में से चुनाव करना होगा.
  6. अब वेबसाइट पर आपको टिकटों के प्रकार, उपलब्ध टिकटों की संख्या, टिकट के दाम और इससे जुड़ी अन्य जानकारी दिखेगी.
  7. अब आपसे जो जानकारी मांगी जाए उसे पूरा करें और अपना कोई आईडी प्रूफ अपलोड करें.
  8. आप अपने एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 10 टिकट तक बुक कर सकते हैं.
  9. आईडी प्रूफ ऐसा होना चाहिए, जिसमें आपका पूरा एड्रेस लिखा हो. जैसे आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और वोटर आईडी आदि.
  10. वेबसाइट पर अपलोड करने से पहले देख लें कि आपकी तस्वीर .PNG या .JPG फॉर्मेट में हो और 1 एमबी से छोटी हो.
  11. अब आप अपनी टिकटों के लिए भुगतान करके इस प्रक्रिया को पूरा करें.
  12. आपके लिए जो टिकट जनरेट होगी, उसमें एक यूनीक QR कोड होगा, जिसमें परेड की जगह के बारे में सारी जानकारी होगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.