पर्यटकों के लिए खुशखबरी! रोहतांग दर्रा फिलहाल खुला, प्रशासन ने तय की बंद होने की तारीख

Written By: Shivani sharma Updated by: Shivani Sharma
Updated Date:November 24, 2025 9:28 AM IST

रोहतांग दर्रे के बंद और खुले होने को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच पर्यटकों के लिए खुशखबरी सामने आई है. इसके तहत अब प्रशासन ने इस बात को साफ कर दिया है कि रोहतांग पास फिलहाल बंद नहीं है और क्लोसिंग की नई तारीख घोषित कर दी है.

Advertising
Advertising

Rohtang Pass closing date: देशभर से मनाली आने का जो भी प्लान बना रहे हैं उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. जिला प्रशासन ने अभी कुछ दिन और पर्यटकों के लिए रोहतांग दर्रा को खुला रखने का निर्णय ले लिया है. ऐसे में अब 30 नवंबर तक पर्यटक बर्फ से ढके रोहतांग में घुमने आ सकते हैं. इसके अलावा मौसम को देखते हुए दर्रा कब बंद किया जाएगा, इसकी तारीख भी जारी कर दी गई है.

ऐसे में सर्दियों के बीच भी आने वाले कुछ दिनों तक रोहतांग की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठाया जा सकता है. आपको बता दें कि ये अपडेट उन यात्रियों के लिए काफी अहम है जो मनाली और रोहतांग ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं.

2 दिन रहेगा बंद

जहां एकतरफ प्रशासन ने ये ऐलान कर दिया है कि 30 नवंबर तक रोहतांग दर्रा खुला रहेगा वहीं दूसरी तरफ ये भी ऐलान कर दिया है कि बीआरओ के कार्य के कारण 25 और 26 नवंबर को रोहतांग दर्रा अभी वाहनों के लिए बंद रहेगा. बता दें कि प्रशासन ने 17 नवंबर को रोहतांग दर्रे का दौरा किया था, जिसके बाद मौसम के हालत सामान्य पाकर ये फैसला लिया गया.

रोहतांग जाने के लेना होगा परमिट

जो लोग इस समय बर्फ से ढकी वादियां देखना चाहते हैं वो यहां आ सकते हैं. आपको बता दें हिमपात के कारण अभी भी कुछ दर्रे एक फीट से अधिक बर्फ जमा है. इस दौरान पर्यटक गाड़ी से उतरते ही सीधा बर्फ से ढकी वादियों का दीदार कर सकते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि रोहतांग पहुंतने के लिए प्रशासन ने आम जनता ओन लाइन परमिट लेने की सुविधा दे रखी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें