By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Rozgar Mela Pm Modi To Distribute Appointment Letters Under Rozgar Mela To 71000 Recruits On Tuesday
रोजगार मेला: युवाओं को कल बड़ा तोहफा देंगे PM मोदी, 71 हजार को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' (Rozgar Mela) के तहत मंगलवार को 71,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला’ (Rozgar Mela) के तहत मंगलवार को 71,000 के करीब युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी. PMO ने कहा कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित भी करेंगे. पीएमओ ने कहा कि ‘रोजगार मेला’ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण कदम है.
बयान में कहा गया कि ‘रोजगार मेला’ रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में सीधी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा. प्रधानमंत्री ने इससे पहले अक्टूबर महीने में ‘रोजगार मेला’ की शुरुआत की थी. उन्होंने एक समारोह में 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे. पीएमओ ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के 45 स्थानों पर नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे.
Prime Minister Narendra Modi will distribute about 71,000 appointment letters to newly inducted recruits on November 22 under Rozgar Mela organised across India at 45 places: Ministry of Personnel
(File Picture) pic.twitter.com/QrLAtn5u6C
— ANI (@ANI) November 21, 2022
पिछली बार जिन श्रेणियों में युवाओं को नियुक्ति दी गई थी, उनके अतिरिक्त इस बार शिक्षक, व्याख्याता, नर्स, नर्सिंग अधिकारी, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, रेडियाग्राफर और अन्य तकनीकि और पैरा मेडिकल पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी. PMO ने बताया कि इस बार अच्छी खासी संख्या में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय बलों में भी युवाओं को नियुक्ति दी गई है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ की भी शुरुआत करेंगे.
इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ व भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल तथा नयी भूमिका में आसानी से ढल जाने में मदद करेंगी. PMO ने कहा कि नवनियुक्त कर्मियों को अपने ज्ञान, कौशल और दक्षताओं को विकसित करने के लिए डिजिटल मंच पर अन्य पाठ्यक्रमों का पता लगाने का अवसर भी मिलेगा और इसके लिये एक वेब पोर्टल विकसित किया गया है. बता दें कि प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रालयों और विभागों को स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को यथाशीघ्र भरने का निर्देश दिया था.
(इनपुट: भाषा)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें