रूस व नेपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

पूर्व पीएम अटल के निधन पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली व भारत में रूस के राजदूत निकोलाव कुदाशेव ने शोक प्रकट किया

Updated: August 17, 2018, 4:17 PM IST

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि वाजपेयी बेदाग छवि वाले ईमानदार एवं समर्पित राजनेता थे जो भारत के लोगों की नि:स्वार्थ सेवा एवं सादगी के लिये सदैव याद किये जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे अपने शोक संदेश में ओली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से भारत और दुनिया ने एक दिग्गज शख्सियत को खो दिया. वाजपेयी के साथ अपने देश के रिश्तों को रेखांकित करते हुए ओली ने यह भी कहा कि उनके जाने से नेपाल ने एक सच्चे मित्र और शुभचिंतक को खो दिया. ओली ने कहा कि उन्हें भारत..नेपाल संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान के लिये याद रखा जाएगा.

पाकिस्तान सरकार और नेताओं ने दी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

रूस ने कहा- अटल ऐसे राजनेता जिन्‍होंने पूरे विश्‍व में पाया सम्‍मान

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भारत में रूस के राजदूत निकोलाव कुदाशेव ने कहा कि वह एक ऐसे राजनेता थे जिन्हें भारत सहित पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त था. रूस के राजदूत ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका नाम भारतीय राजनीति के सम्पूर्ण परिदृष्य का अभिन्न हिस्सा बन गया. देश के लिए उनकी समर्पित सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि हम वाजपेयी को एक कवि, विद्वान और रूस के सच्चे मित्र के रूप में जानते हैं. उन्हें समय की कसौटी पर खरे उतरे, दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.