Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी हमले के दौरान जान गंवाने वाले छात्र का पार्थिव शरीर भारत लाया गया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एयरपोर्ट पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने घटना पर दुख जताने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना भी की.

Published date india.com Updated: March 21, 2022 7:28 AM IST
Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूसी हमले के दौरान जान गंवाने वाले छात्र का पार्थिव शरीर भारत लाया गया

Russia Ukraine War: यूक्रेन में एक हमले के दौरान मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा के पार्थिव शरीर को आज सुबह बेंगलुरू हवाईअड्डे पर लाया गया. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एयरपोर्ट पहुंचकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने घटना पर दुख जताने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे बच्चे (नवीन शेखरप्पा) की यूक्रेन में जान चली गई. बकौल सीएम, नवीन का पार्थिव शरीर यूक्रेन से यहां लाना बहुत मुश्किल था. ये बहुत साहस की बात है. हमारे प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और सरकार ने ये करके दिखाया. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवीन, यूक्रेन में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था, रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद वह भी आम छात्रों के साथ खारकीव में एक बंकर में रह रहा था, लेकिन एक मार्च को वह जब खाना और अन्य सामान लेने के लिए बंकर से बाहर आया तो एक धमाके की चपेट में आ गया. इस हादसे के बाद से ही उसके शव को लाने के प्रयास किए जा रहे थे. आज जाकर इसमें कामयाबी मिल पाई है.

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में बोम्मई ने खारकीव से नवीन के शव को निकालने में मदद करने के प्रयासों के लिए आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि नवीन के पार्थिव शरीर को भारत लाए जाने की खबर की कर्नाटक में हर किसी ने सराहना की है, जो असंभव लग रहा था. नवीन कर्नाटक के हावेरी जिले का रहने वाला था. 1 मार्च को खारकीव में उसकी हत्या कर दी गई थी और उसका व्याकुल परिवार अधिकारियों से उसके शव को लाने की गुहार लगाता रहा है. नवीन का परिवार उसके पार्थिव शरीर को लाए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। परिवार ने कहा था कि अंतिम संस्कार की रस्म के बाद उसका पार्थिव शरीर एक मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.