भारत छोड़कर वापस रूस क्यों नहीं लौटना चाहती रशियन महिला, नीना कुटिना ने बड़े राज से उठाया पर्दा

Nina Kutina alias Mohi: कर्नाटक के पहाड़ी जंगलों के बीच एक गुफा में मिली रशियन महिला से जब पूछा गया कि आप वापस रूस क्यों नहीं जाना चाहती तो उन्होंने चौकानें वाले खुलासे किए हैं. आइए जानते हैं.

Published date india.com Published: July 17, 2025 4:46 PM IST
Russian woman nina kutina

Nina Kutina alias Mohi: बीते कुछ दिनों पहले एक खबर सामने आई थी कि कर्नाटक के गोकर्ण की पहाड़ियों में स्थित एक रहस्यमयी गुफा में दो बच्चियों के साथ एक रशियन महिला मिली थी, जो सुनसान इलाके में कई साल से रह रही थी. इस महिला की पहचान नीना कुटिना उर्फ मोही के रूप में हुई थी. अब खबर है कि नीना कुटिना वापस अपने देश रूस नहीं लौटना चाहती हैं. इसकी वजह उन्होंने खुद बताई है. वहीं दूसरी तरफ नीना का पति भी सामने आया है. नीना का पति ड्रोर गोल्डस्टीन इजरायली से बेंगलुरु पहुंचा. उसने दोनों बेटियों की कस्टडी मांगी है.

15 साल में 20 देशों का भ्रमण

दरअसल न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नीना ने कई खुलासे किए हैं. नीना ने कर्नाटक पुलिस अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका कीमती सामान अधिकारियों ने अपने पास रख लिया है. ये भी कहा है कि पुलिस ने उसके बेटे की अस्थयां भी छुटा ली हैं. नीना ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और वह पिछले 15 सालों में करीब 20 देशों का भ्रमण कर चुकी हैं. नीना के एक बेटे की मौत 9 महीने पहले ही हो गई थी.

टीचर भी रह चुकी है नीना

नीना ने इंटरव्यू में बताया, ‘मेरे सभी बच्चे अलग-अलग जगह पर पैदा हुए. मैंने बिना हॉस्पिटल या डॉक्टरों की मदद के बिना अकेले उन्हें जन्म दिया क्योंकि मुझे डिलीवरी कैसे कराते हैं, इसकी जानकारी है. किसी ने मेरी मदद नहीं की. यह सब मैंने अकेले किया.’ नीना ने आगे बताया कि ‘वह कला और रूसी साहित्य की टीचर रह चुकी हैं. कुटिना ने बताया कि उसका परिवार अपनी इच्छा से गुफा में रहने गया था लेकिन अब मुझे जहां पर रखा गया है, वहां असुविधा हो रही है.’

क्यों नहीं जाना चाहती रूस

वह कहती है कि ‘अभी जहां उन्हें रखा जा रहा है वह जगह बेहद गंदी है और प्राइवेसी भी बिल्कुल नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि जो कुछ भी टीवी पर दिखाया जा रहा है वह सच नहीं है. मेरे परा गुफा के फोटोज और वीडियोज है आप इनमें देख सकते है कि हम लोग कितनी साफ-सुथरी जगह पर रहते थे. जब उनसे पूछा गया कि रूस वापस लौटकर क्यों नहीं गई तो उन्होंने कहा कि वापस न जाने की कई वजह है, लेकिन सबसे बड़ी वजह यह है कि वहां पर मेरे कई करीबियों की मौत हो गई थी. ना केवल मेरे बेटे की बल्कि मेरे कुछ और करीबी भी मौत के मुंह में समा गए.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.