By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Sachin Tendulkar And Many Former Cricketers Reached Mukesh Ambani House For Ganesh Chaturthi Puja
Video: गणेश चतुर्थी पर मुकेश अंबानी के घर पूजा के लिए सचिन-युवराज सहित जुटीं कई हस्तियां
सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो शेयर की और कमेंट करते हुए लिखा 'जीवन भर के साथी'
नई दिल्ली: पूरे देश में इस समय गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा. महाराष्ट्र में इस पर्व को लेकर एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है. चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग सभी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के यहां भी इस पर्व को खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है. गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व खिलाड़ी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे थे. खुद सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी फोटो शेयर की.
अब किसी और को नहीं दिखेंगे आपकी पोस्ट पर मिलने वाले ‘लाइक्स’, फेसबुक लाया ये नया फीचर
View this post on Instagram#ganeshaarti at Antilla yesterday #viralbhayani @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
एंटीलिया में इन दिनों कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. इनमें बिजनेस मैन, नेता, बॉलिवुड और क्रिकेटर्स शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर अपने पूरे परिवार के साथ एंटीलिया में पहुंचे थे. सचिन के अलावा हरभजन सिंह, जहीर खान, युवराज सिंह और यूसुफ पठान भी पहुंचे. इनके अलावा हार्दिक पांड्या, प्रज्ञान ओझा, अजीत आगरकर और पार्थिव पटेल भी पूजा में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी के घर पहुंचे थे.
सचिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से इसकी फोटो शेयर की है. क्रिकेटर्स के अलावा बॉलिवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी एंटीलिया में गणेश चतुर्थी पूजा आरती में हिस्सा लेने पहुंचे. शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मुकेश अंबानी के यहां पहुंचे थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें