'तुम्हारे बिना नहीं जी सकते'; पत्नी की मौत के गम में पति ने 4 बच्चों के साथ कर ली आत्महत्या

पत्नी जुलाई में कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हुई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी.

Published date india.com Published: October 23, 2021 6:46 PM IST
Image for representational purpose only
Image for representational purpose only

बेलगावी (कर्नाटक): ब्लैक फंगस से पत्नी की मौत से गमजदा एक सेवानिवृत्त सैनिक और उसके पांच बच्चों ने आत्महत्या कर ली. घटना जिले के हुक्केरी तालुक के एक गांव की है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गोपाल हदिमानी (46) और उसके चार बच्चे- सौम्या (19), श्वेता (16), साक्षी (11) और सृजन हदिमानी (आठ) ने शुक्रवार रात को जहर खा लिया.

पड़ोसियों को सुबह घर के किसी सदस्य को बाहर न पाकर शंका हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाद में रिश्तेदारों को बताया. रिश्तेदारों ने कहा कि हदिमानी की पत्नी जुलाई में कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हुई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. उन्होंने कहा कि इससे गोपाल बेहद दुखी था.

एक संबंधी ने पत्रकारों को कहा कि वह और उसके बच्चे अकसर यह बात कहते थे कि वे उनके (महिला के) बिना नहीं जी सकते. पुलिस के मुताबिक, गोपाल की पत्नी जया की 6 जुलाई को ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई थी. अपनी असमय मौत का दर्द सहन ना कर पाने के कारण गोपाल ने शनिवार को अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. संकेश्वर पुलिस ने बताया, “आगे की जांच जारी है.”

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.