सहारनपुर की जिला जेल में गैंगवार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी की चम्मच से गला रेतकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद से पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
यहां उसके साथ मुजफ्फरनगर का शहनवाज उर्फ प्लास्टिक नाम का कैदी भी बंद था। बताया जा रहा है कि दोनों अलग-अलग गैंग के लिए काम करते हैं। बुधवार सुबह को शाहनवाज ने चम्मच को चाक़ू का रूप दे दिया और सो रहे सूखा की गला रेतकर हत्या कर दी।
Add India.com as a Preferred Source
इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब कैदियों की गिनती हुई। सूखा के न मिलने पर जब उसे बैरक में खोजा गया तो वह खून से लथपथ मृत पाया गया।
इस हादसे से साथी कैदियों में आक्रोश है। इस बीच जेल प्रशासन ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आरोपी कैदी को अलग जेल में डालकर कार्रवाई में जुट गई है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.