सैफ पर हमला करने वाले आरोपी का चेहरा जांच में सीसीटीवी फुटेज से मैच हुआ, पुलिस का दावा- शरीफुल इस्लाम ही है हमलावर

Saif Ali Khan stabbing case: बांग्लादेशी नागरिक इस्लाम को 19 जनवरी को पड़ोसी शहर ठाणे में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने शरीफुल इस्लाम के चेहरे और सैफ अली खान के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज का परीक्षण कराया था.

Published date india.com Published: January 31, 2025 2:05 PM IST
सैफ पर हमला करने वाले आरोपी का चेहरा जांच में सीसीटीवी फुटेज से मैच हुआ, पुलिस का दावा- शरीफुल इस्लाम ही है हमलावर

Saif Ali Khan stabbing case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में पकड़े शरीफुल इस्लाम (30) का चेहरा जांच में सीसीटीवी फुटेज से मैच हुआ है. पुलिस ने शरीफुल इस्लाम के चेहरे और सैफ अली खान के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज का परीक्षण कराया था. पुष्टि हुई कि सीसीटीवी फुटेज में जो चेहरा दिख रहा है आरोपी शरीफुल इस्लाम का ही है. बांद्रा पुलिस का दावा है कि हमलावर शरीफुल इस्लाम ही है.

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि आरोपी शरीफुल के फिंगरप्रिंट क्राइम सीन से जुटाए गए फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते, जिससे उसकी पहचान को लेकर संदेह बढ़ गया था. 31 जनवरी को पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपी का चेहरा अभिनेता के आवास से लिए गए सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ अन्य फुटेज से मेल खाता है.

बांग्लादेशी नागरिक इस्लाम को 19 जनवरी को पड़ोसी शहर ठाणे में गिरफ्तार किया गया था. शरीफुल इस्लाम के पिता मोहम्मद रूहुल अमीन ने अपने बेटे के बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) से राजनीतिक जुड़ाव की पुष्टि की थी और कहा था कि वह राजनीतिक उत्पीड़न से बचने के लिए अपने देश से भाग गया था. इस्लाम के पिता ने ये भी दावा किया था कि सीसीटीवी में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है.

माना जाता है कि इस्लाम बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में आया था. सीमा पार करने के बाद, उसने कथित तौर पर अपना नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बदलकर बिजॉय दास रख लिया. पुलिस को दिए गए इस्लाम के बयान के अनुसार, उसे पैसे के बदले में नकली भारतीय नागरिकता के दस्तावेज देने का वादा किया गया था. दस्तावेज के पैसे चुकाने के लिए ही वह सैफ के घर चोरी के इरादे से घुसा था.

कोर्ट ने सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुसकर उन पर हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शहजाद को 29 जनवरी तक के लिए बांद्रा पुलिस कस्टडी में भेजा था. फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.