मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य को किया अरेस्ट, इस मामले में छठी गिरफ्तारी

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी मामले में अब मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है.

Published date india.com Updated: May 14, 2024 1:10 PM IST
मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक और सदस्य को किया अरेस्ट, इस मामले में छठी गिरफ्तारी

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस आरोपी की पहचान हरपाल सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 37 साल है. पुलिस ने इसे हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी हरपाल सिंह ने इस मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को फाइनेंस किया था.

आरोपी हरपाल सिंह ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को रेकी करने के निर्देश भी दिए थे. आरोपियों को आज विशेष मकोका कोर्ट मुंबई क्राइम ब्रांच में पेश किया जाएगा. क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है. 14 अप्रैल को हुई इस घटना में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य

14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास के बाहर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोलीबारी की और मौके से भाग गए. अधिकारी ने कहा कि हरपाल सिंह का नाम लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आया, जिसे इस महीने की शुरुआत में गोलीबारी मामले में गिरफ्तार किया गया था.

आवास के बाहर रेकी करने के मिले थे पैसे

पुलिस ने कहा कि हरपाल सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास रेकी करने के लिए कहा था और उसे 2-3 लाख रुपये भी दिए थे. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक, अनुज थापन, जिस पर शूटरों को हथियार आपूर्ति करने का आरोप था, ने कथित तौर पर 1 मई को मुंबई में पुलिस लॉक-अप में फांसी लगा ली थी.

लॉरेंस बिश्नोई, जो वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है. वहीं, उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका या कनाडा में है, जिसे इस मामले में नामित किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.