कांग्रेस के अंदर उठने लगे सवाल, सलमान खुर्शीद ने कपिल सिब्बल के बयान से झाड़ा पलड़ा

पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता कपिल सिब्बल के बयान पर वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि 'उन्हें कुछ नहीं कहना है.' हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान पार्टी नेता कपिल सिब्बल ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए.

Published date india.com Published: November 16, 2020 6:48 PM IST
कांग्रेस के अंदर उठने लगे सवाल, सलमान खुर्शीद ने कपिल सिब्बल के बयान से झाड़ा पलड़ा

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन की हार के पीछे का मुख्य कारण कांग्रेस को माना जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस के अंदर अब सवाल उठने लगे हैं. क्योंकि कांग्रेस ने बिहार चुनाव में मात्र 18 सीटें ही जीती. बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था, “बिहार में ही नहीं, बल्कि देश में जहां-जहां भी चुनाव और उपचुनाव हुए हैं, वहां लोग कांग्रेस को प्रभावी विकल्प नहीं मान रहे हैं. यह एक निष्कर्ष है. आखिरकार, बिहार में विकल्प आरजेडी ही थी.”

इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सिब्बल के बयानों को लेकर कहा कि मुझे उनके बयान पर कुछ नहीं कहना है. वे पार्टी के नेता हैं, मैंने उनका बयान पढ़ा है. क्या कांग्रेस को मंथन करना चाहिए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं यह बात पार्टी के अंदर करूंगा.

कपिल सिब्बल ने कहा कि गुजरात विधानसभा उपचुनावों में भी हमें हार का सामना करना पड़ा. यही नहीं लोकसबा चुनाव में भी हमें एक सीट नहीं मिली थी. यूपी में कुछ सीटों पर कांग्रेस को मात्र 2 प्रतिशत से भी कम वोट मिले. गुजरात में हमारे कुछ उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अपने अंदर आत्मनिरीक्षण करेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.