समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों मुस्लिमों को आपस लड़ा रहे हैं.., मायावती का हमला

बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान सभा में बंगाल के जिस जैसोर क्षेत्र से चुनकर आए उसे हिंदू बहुल क्षेत्र होने के बावजूद षड्यंत्र पूर्वक पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया जो अब बांग्‍लादेश में है.

Published date india.com Published: December 7, 2024 2:03 PM IST
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस दोनों मुस्लिमों को आपस लड़ा रहे हैं.., मायावती का हमला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संभल हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दोनों दल मुस्लिमों को आपस में लड़ा रहे हैं. बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सपा और कांग्रेस मुस्लिम वोट को रिझाने में लगे हैं. उन्हें अन्य कोई मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है. यह दोनों पार्टियां संभल में मुस्लिम समाज के तुर्क और नॉन तुर्क को आपस में लड़ा रही हैं. इससे मुस्लिमों को सतर्क रहना है.

हिंदू अपराधों का शिकार, इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू बड़ी संख्या में अपराधों का शिकार हो रहे हैं. इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप है. अब केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्ला रही है. इस मामले में कांग्रेस, सपा के समर्थक एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं. मायावती ने कहा सबसे ज्यादा दुख की बात है कि जिनकी बदौलत से ससंद में दलित वर्ग के सांसद पहुंचे हैं, वो भी अपनी अपनी पार्टी के आकाओं को खुश करने के लिए दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर चुप हैं. चाहे वो मामला अपने देश का या पड़ोसी देश बांग्लादेश का हो.

मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्‍ला रही कांग्रेस

मायावती ने कहा कि बांग्‍लादेश में प्रताड़ि‍त हिंदुओं में अधिकांश संख्या उन दलितों और कमजोर तबके के लोगों की है जिनकी भारत देश में बहुलता होते हुए भी बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को संविधान सभा में चुनने की सजा के तौर पर बंटवारे में पाकिस्‍तान को दे दिया गया था. इस प्रकार बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर संविधान सभा में बंगाल के जिस जैसोर क्षेत्र से चुनकर आए उसे हिंदू बहुल क्षेत्र होने के बावजूद षड्यंत्र पूर्वक पाकिस्तान के हवाले कर दिया गया जो अब बांग्‍लादेश में है. इसी के चलते बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर वहां से इस्तीफा देकर भारत वापस आ गए. ये सब जातिवादी खेल कांग्रेस पार्टी का था और अब जब वहां इनका शोषण हो रहा है तो भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस चुप है. अब वह केवल मुस्लिम वोट के लिए संभल-संभल चिल्‍ला रही है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.