एग्जिट पोल के आंकड़ों से विपक्ष में मची खलबली, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:June 2, 2024 8:16 PM IST

Lok Sabha Chunav Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होने के बाद विपक्षों दलों में खलबली मची हुई है. इस बीच, अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट किया है.

Akhilesh Yadav on Exit Polls: लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे जारी होने में अब बस दो दिन का समय बाकी है, और रिजल्ट के बाद ये साफ हो जाएगा कि सत्ता में किसकी सरकार बन रही है? हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़ों ने तो तीसरी बार 'मोदी सरकार' को विजयी बना दिया, लेकिन इन आंकड़ों को देख विपक्षों दलों में खलबली मची हुई है. इस बीच, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कॉन्फिडेंस का मजाक बनाया है.

Advertising
Advertising

मनगणना से नहीं जीता जाएगा चुनाव

सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में लिखा, चुनाव का नतीजा मतगणना’ से आएगा, मनगणना’ से नहीं! मन की बात’ चुनाव पर लागू नहीं होती, वहां जन की बात’ चलती है और जब जागरुक जनता चौकन्नी होती है तो किसी की भी मनमानी नहीं चलती है.

जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं

इससे पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा था, एग्जिट पोल का आधार EVM नहीं DM है. प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता. सपा प्रमुख ने ये भी कहा था कि- एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए, विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके.

आज का ये भाजपाई एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था बस चैनलों ने चलाया आज है. इस एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है.

एग्जिट पोल में BJP और INDIA गठबंधन को कितनी सीटें?

इंडिया न्यूज-न्यूजएक्स-डी-डायनामिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा को 543 सीटों में से 315 सीटें जीतने का अनुमान है. बीजेपी और एनडीए गठबंधन में 371 सीटें मिलने की बात कही गई है. अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस अकेले 60 से अधिक सीटें जीतेगी, और अन्य 'इंडिया' गठबंधन दलों के साथ गठबंधन में 125 सीटें जीतेगी. इनके अलावा जो दल एनडीए या इंडी गठबंधन के साथ गठबंधन में नहीं हैं, उन्हें 47 सीटें जीतने की उम्मीद है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें