CM योगी को सपा सांसद का सुझाव, 'सिर्फ 3 स्थानों की बात है तो टेबल पर बैठकर मामला सुलझाएं'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी और मथुरा की तरफ इशारा करते हुए कहा था कि कौरवों से पांडवों ने सिर्फ पांच गांव मांगे थे लेकिन यहां की आस्था केवल तीन के लिए बात कर रही है.

Published date india.com Updated: February 8, 2024 3:20 PM IST
CM योगी को सपा सांसद का सुझाव, 'सिर्फ 3 स्थानों की बात है तो टेबल पर बैठकर मामला सुलझाएं'

ST Hasan On CM Yogi: ज्ञानवापी परिसर में पूजा और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद मंदिर-मस्जिद के मसले को लेकर सियासत तेज है. अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद एसटी हसन ने भी बयान दिया है. उन्होंने सीएम योगी को टेबल पर बैठकर मामला सुलझाने का सुझाव दिया है. 

एसटी हसन ने कहा, ‘अगर सिर्फ तीन स्थानों की ही बात है तो, न उसके लिए सीएम योगी अकले जिम्मेदार है न ही मुसलमानों में कोई भी मजहबी पेशवा जिम्मेदार है. दुनिया का कोई मसला ऐसा नहीं है जो टेबल पर सेटल न हो जाए. दोनों तरफ के लोग आपस में बैठे कोशिश करें, इसको सुलझाएं और इन तमाम चीजों को हमेशा के लिए बंद कर दिया जाए.’  

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा था, ‘अयोध्या का मुद्दा जब लोगों ने देखा तो नंदी बाबा ने भी इंतजार किए बगैर रात में बैरिकेड तोड़वा डाले और अब हमारे कृष्ण कन्हैया भी कहां मानने वाले हैं. पांडवों ने कौरवों से सिर्फ पांच गांव मांगे थे लेकिन सैकड़ों वर्षों से यहां की आस्था केवल तीन (अयोध्या, काशी और मथुरा) के लिए बात कर रही है.’

उन्होंने कहा, ‘तीन के लिए भी इसलिए क्योंकि वे विशिष्ट स्थल हैं. वे सामान्य नहीं हैं. ईश्वर की धरती हैं. लेकिन एक जिद है और इस जिद में जब राजनीतिक तड़का पड़ने लगता है और वोट बैंक बनाने की राजनीति होने लगती है तो वहीं से विवाद की स्थिति खड़ी होने लगती है.’

‘हमने तो केवल तीन जगह मांगी’

आदित्यनाथ ने कहा, ‘हमने तो केवल तीन जगह मांगी हैं. अन्य जगहों के बारे में कोई मुद्दा नहीं था. अब अयोध्या का मुद्दा जब लोगों ने देखा तो नंदी बाबा ने भी कहा कि हम काहे इंतजार करें. हमने जो कहा सो किया. जो संकल्प लिया उसकी सिद्धि भी की. हम केवल बोलते नहीं हैं करते भी हैं.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.