आप जिस स्कूल में पढ़ रहे हो, हम वहां के हेडमास्टर हैं: शिवसेना का बीजेपी पर तंज

राज्‍यसभा में संजय राउत ने कहा कि हमें किसी से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है

Published date india.com Published: December 11, 2019 7:14 PM IST
आप जिस स्कूल में पढ़ रहे हो, हम वहां के हेडमास्टर हैं: शिवसेना का बीजेपी पर तंज
राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर कटाक्ष किया. (फोटो: एएनआई द्वारा)

नई दिल्ली: राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) पर चर्चा के दौरान शिवसेना ने भाजपा पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि हमें किसी से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है. आप जिस स्कूल में पढ़ रहे हो, हम वहां के हेडमास्टर हैं.

उच्च सदन में सीएबी पर चर्चा में भाग लेते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह कहा जा रहा है कि जो इस विधेयक का विरोध कर रहा है वह देशद्रोही है और जो इसका समर्थन कर रहा है वह देशभक्त है.

शिवसेना नेता ने कहा कि आज असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम सहित देश के कई हिस्सों में इस विधेयक को लेकर विरोध हो रहा है. जो विरोध कर रहे हैं और जो समर्थन कर रहे हैं, वे सभी देश के नागरिक हैं.

शिवसेना नेता ने कहा, इसलिए हमें किसी से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है. हम कितने कठोर हिंदू हैं, यह हमें बताने की जरूरत नहीं हैं. आप (भाजपा) जिस स्कूल में पढ़ रहे हो, हम वहां के हेडमास्टर हैं. हमारे स्कूल के हेडमास्टर बाला साहब ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.