Saradha Chit Fund Scam Matang Sinh Sent To Cbi Custody
शारदा घोटाला : सीबीआई हिरासत में भेजे गए मतंग सिंह
श्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के चिटफंड शारदा घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को शनिवार को पांच दिनों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया गया।
कोलकाता, 7 फरवरी | पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के चिटफंड शारदा घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह को शनिवार को पांच दिनों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया गया। पूर्व मंत्री को 31 जनवरी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीमारी के कारण अदालत के समक्ष उपस्थित होने में विफल होने पर एक फरवरी को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
सीबीआई ने हालांकि दिन में ऊपरी अदालत से उनकी न्यायिक हिरासत पर स्टे ऑर्डर ले लिया और उन्हें अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (प्रभारी) मनिकुंतला रॉय के समक्ष पेश किया और उनकी सात दिन की हिरासत की मांग की। सिंह के वकील ने स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मांगते हुए तर्क दिया कि वह लीवर प्रत्यारोपण के मरीज हैं और सर्जरी के बाद उन्हें कई परेशानियां हैं।
Add India.com as a Preferred Source
वहीं सीबीआई ने उनकी जमानत का विरोध करते हुए कहा कि वह शारदा ग्रुप ऑफ कंपनी के लाभार्थियों में रहे हैं और हिरासत में उनसे पूछताछ जरूरी है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.