Sarai Kale Khan Jangpura Traffic Delhi Bjp Government Make Plan For Management
Delhi News: सराय काले खां के पास अब नहीं लगेगा लंबा जाम! सरकार ने बनाया नया प्लान, जानें
सराय काले खां और जंगपुरा में रैपिड रेल शुरू होने से ट्रैफिक बहुत बढ़ गया था. इसे रोकने के लिए सरकार ने नया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाया है, जिसमें एलिवेटेड रोड और अंडरपास शामिल हैं.
दिल्ली में ट्रैफिक जाम कोई नई बात नहीं है, खासकर सराय काले खां और जंगपुरा जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाके. रैपिड रेल (RRTS) शुरू होते ही इन इलाकों में कई घंटों तक जाम लगता था, लेकिन अब सरकार ने इसे निपटने की तैयारी कर ली है. नया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार कर दिया गया है, जिसमें नए एलिवेटेड रोड, अंडरपास और चौड़ी सड़कें शामिल हैं.
सराय काले खां – स्मार्ट ट्रांजिट हब
सराय काले खां को दिल्ली का ट्रांसपोर्ट हब कहा जाता है, क्योंकि यहां दिल्ली मेट्रो, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और अब RRTS भी है. इसलिए सरकार ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) पॉलिसी के तहत नया प्लान बनाया है. यहां IGL के पुराने CNG स्टेशन के पास घंटो जाम लगता था. लेकिन नए प्लान के तहत स्टेशन तक सीधे पहुंचने के लिए 30 मीटर चौड़ी नई सड़क बनाई जाएगी. साथ ही 13 सुपरफास्ट CNG डिस्पेंसर लगाए जाएंगे, जिनसे कार में 15 किलो प्रति मिनट और बसों में 75 किलो प्रति मिनट की रफ्तार से गैस भरी जा सकेगी. इसके अलावा, बारापूला नाले के दोनों साइड वन-वे रोड बनाए जाएंगे ताकि गाड़ियां बिना रुके चल सकें.
जंगपुरा – देश का सबसे बड़ा RRTS इंटरचेंज
जंगपुरा स्टेशन देश का सबसे बड़ा RRTS इंटरचेंज बनने जा रहा है, जहां दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत तीनों कॉरिडोर मिलेंगे. इसका मतलब है कि यहां आने-जाने वालों की संख्या लाखों में होगी. यहां अब मथुरा रोड से स्टेशन तक 206 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा. वहीं 18 मीटर का अंडरपास भी तैयार होगा, ताकि आसपास के इलाकों को वैकल्पिक रास्ता मिल सके. रिंग रोड से बारापूला फ्लाईओवर तक एक बड़ा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन फिलहाल PWD ने उसे रोक दिया है.
दिल्लीवासियों को ट्रैफिक से मिलेगी राहत
सरकार की यह नई योजना दिल्ली के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत देगी. सराय काले खां और जंगपुरा दोनों ही जगह ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा था. नई सड़कें, अंडरपास और एलिवेटेड रोड बनने से गाड़ियों की आवाजाही काफी स्मूथ हो जाएगी. खासकर RRTS शुरू होने के बाद ट्रैफिक का लोड कई गुना बढ़ने वाला है. ऐसे में यह प्लान दोनों इलाकों को भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.