सांता क्लॉज के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे सौरभ भारद्वाज, ईसाई महिलाओं-बच्चों से बदसलूकी के खिलाफ दी शिकायत

Christmas Controversy Delhi: दिल्ली में क्रिसमस के दौरान ईसाई महिलाओं और बच्चों से बदसलूकी का मामला सामने आया. आप नेता सौरभ भारद्वाज सांता क्लॉज के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे.

Published date india.com Published: December 27, 2025 8:37 PM IST
Saurabh Bhardwaj news
Saurabh Bhardwaj news

नई दिल्ली: दिल्ली में क्रिसमस के दौरान सामने आए एक विवादित मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत के लिए वह सांता क्लॉज की वेशभूषा में एक व्यक्ति के साथ थाने पहुंचे. यह कदम उन्होंने मामले की गंभीरता दिखाने और पुलिस का ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है.

अमर कॉलोनी थाना में दर्ज कराई  शिकायत

शिकायत लाजपत नगर इलाके के अमर कॉलोनी थाना में दी गई है. मामला अमृतपुरी मार्केट, गढ़ी गांव, ईस्ट ऑफ कैलाश का बताया जा रहा है. आरोप है कि यहां क्रिसमस के दौरान ईसाई महिलाओं और बच्चों के साथ बदसलूकी की गई. सौरभ भारद्वाज ने पुलिस से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. उनका कहना है कि त्योहार के समय ऐसी घटनाएं सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाती हैं.

महिलाओं और बच्चों से बदसलूकी का आरोप

शिकायत के अनुसार, 21 दिसंबर के आसपास कुछ ईसाई महिलाएं और बच्चे बाजार में शांतिपूर्वक घूम रहे थे. उन्होंने सांता क्लॉज की टोपी पहन रखी थी. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि इन लोगों ने महिलाओं और बच्चों पर धर्मांतरण के आरोप लगाए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस घटना से महिलाएं और बच्चे डर गए और मानसिक रूप से परेशान हो गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने 22 दिसंबर को इस वीडियो की आलोचना करते हुए इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया था. इसके बाद 25 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी इस मामले की जानकारी दी. हालांकि, उनका आरोप है कि अब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है, जबकि पुलिस मौके पर जरूर पहुंची थी.

एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग

आम आदमी पार्टी ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई धाराओं का जिक्र किया है. शिकायत में कुछ लोगों को नामजद किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए होने की बात कही गई है. पार्टी का कहना है कि यह घटना सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश है. आप ने मांग की है कि पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज करे, निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को कड़ी सजा दिलाए.\

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट-IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.