नौकरी के लिहाज से भेल, एसबीआई अव्वल: रिपोर्ट

भारत के सर्वश्रेष्ठ 50 कार्यस्थलों के नाम घोषित किए हैं

Published date india.com Published: September 27, 2017 4:20 PM IST
jobs
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. देश नौकरी के लिहाज से तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल, सार्वजनिक क्षेत्र के भारत हेवी इलैक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल हैं. वैश्विक रोजगार वेबसाइट इंडीड ने एक अध्ययन में यह कहा है. इंडीड ने वर्ष 2017 के लिए भारत के सर्वश्रेष्ठ 50 कार्यस्थलों के नाम घोषित किए हैं. इसके आकलन के लिए उसने अपनी साइट पर हजारों कर्मचारियों द्वारा कंपनियों की समीक्षा को आधार बनाया है.

Highlights

  • वैश्विक रोजगार वेबसाइट इंडीड ने एक अध्ययन में यह कहा
  • कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर कंपनियों को अच्छी रेटिंग मिली
  • इस सूची में आमेजन को चौथा स्थान मिला है

इस सूची में आमेजन को चौथा स्थान, मैरियट इंटरनेशनल को पांचवा, इंटेल को छठा, अमेरिकन एक्सप्रेस को सातवां, आईबीएम को आठवां, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को नौवां और हयात को 10वां स्थान दिया गया है. इसी सूची में टाटा स्टील 17वें, भारती एयरटेल 20वें, अपोलो हॉस्पिटल्स 22वें, टाटा मोटर्स 33वें, भारत इलेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड 37वें, एशियन पेंट्स 45वें, टाटा कम्युनिकेशंस 46वें और रिलायंस इंडस्ट्रीज 47वें स्थान हैं.

इंडीड के मंच पर कंपनियों के बारे में वैश्विक आधार पर कर्मचारियों ने 1.5 करोड़ से अधिक समीक्षाएं जमा की हुई हैं और कर्मचारियों के अनुभव के आधार पर इन सभी कंपनियों को अच्छी रेटिंग मिली है.

इंडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि कुमार ने कहा, कंपनी के बारे में की गई समीक्षाएं सामान्य तौर पर नौकरी चाहने वाले के वहां आवेदन करने के निर्णय को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए रोजगार सुरक्षा और वेतन हमेशा जहां सबसे आवश्यक होता है तब हम कंपनी के अंदर के माहौल पर बहुत ध्यान देते हैं क्योंकि वह भी एक महत्वपूर्ण पहलू है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.