SBI ने दिया तोहफा, अब कार्ड से पेट्रोल खरीदना हुआ सस्ता

ग्राहकों के लिए डीजल-पेट्रोल खरीदना सस्ता हो गया है

Written by: Manoj Pandey
Published: April 27, 2017, 3:52 PM IST

नई दिल्ली | भारतीय स्टेट बैंक ने देशभर में अपने कार्ड धारको को एक बड़ा तोहफा दिया है. अगर आपके पास या दुपहिया वाहन है तो आपके लिए यह खबर बेहद ख़ास है. एसबीआई कार्ड ने डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के मकसद से आज ईंधन पर अधिभार को 2.5 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत कर दिया. जिससे बैंक के ग्राहकों के लिए डीजल-पेट्रोल खरीदना सस्ता हो गया है.

भारतीय स्टेट बैंक कार्ड के इस तोहफे का फायदा देशभर के उनके 40 लाख से भी अधिक ग्राहकों मिलेगा. एसबीआई कार्ड ने यह कदम पेट्रोलियम विरतण कंपनियों द्वारा की गई संपूर्ण कटौती को ध्यान में रखते हुए उठाया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह कटौती 26 अप्रैल से प्रभावी कर दिया है. अब क्रेडिट कार्ड से ईंधन खरीद पर अधिभार 2.5 प्रतिशत की बजाय एक प्रतिशत देय होगा.

गौरतलब हो कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसी महीने में बेस रेट में 15 बेसिस प्वाइंट की कमी कर इसे 9.1 फीसदी कर दिया है. नया बेस रेट एक अप्रैल से लागू हो गया. पहले ये रेय 9.25 फीसदी था. इसका फायदा बैंक के पुराने ग्राहकों को होगा जिन्होंने पुराने बेस रेट पर लोन लिया था. यानि अब ऐसे ग्राहकों के होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई घट जाएगी. 20 लाख के होम लोन पर सालाना 2328 रुपये की बचत होगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.