तीन माह से जेल में पी.चिदंबरम, बेल के लिए हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

हाईकोर्ट ने चिंदरम पर लगे आरोपों को पहली नजर में गंभीर प्रकृति का बताते हुए जमानत खारिज कर दी थी

Published date india.com Published: November 18, 2019 1:04 PM IST
तीन माह से जेल में पी.चिदंबरम, बेल के लिए हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्‍डरिंग मामले में जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे.

सीजेआई एसए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम करीब 90 दिनों से जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका पर मंगलवार या बुधवार को सुनवाई हो. पीठ ने सिब्बल से कहा, हम देखेंगे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में चिदंबरम को जमानत देने से शुक्रवार को इनकार कर दिया था. अदालत ने कहा था कि उनके खिलाफ लगे आरोप पहली नजर में गंभीर प्रकृति के हैं और अपराध में उनकी सक्रिय एवं प्रमुख भूमिका रही है.

चिदंबरम को सबसे पहले सीबीआई ने 21 अगस्त को आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया था और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर को उन्हें जमानत दे दी थी.

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को मामला दर्ज किया था, जिसमें आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में 305 करोड़ रुपए का विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था. इस दौरान चिदंबरम वित्त मंत्री थे. इसके बाद ईडी ने भी इसी संबंध में 2017 में धनशोधन का एक मामला दर्ज किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.