जम्मू के रियासी जिले के कटरा में स्तिथ माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है. जहां एक तरफ कश्मीर घाटी समेत पूरे उत्तरभारत में ठंड का प्रकोप बड़ रहा है. माता वैष्णो देवी के दरबार में 16 दिसंबर की शाम को सीजन की पहली बर्फबारी हुई. इस दौरान श्रद्धालु बर्फबारी का आनंद उठाते नजर आए. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा बड़ती सर्दी को देखते हुए श्रदालुओं के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं.
माता वैष्णो देवी के दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं ने भी शेयर किए हैं. बर्फबारी की वीडियो यहां क्लिक कर के भी देख सकते हैं.
यात्रा की सुरक्षा पर अपडेट
उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने शनिवार को यात्रा के आधार शिविर कटरा में श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ की सुरक्षा समीक्षा और परिचालन तैयारियों की बैठक की. बैठक में एसएसपी रियासी, कमांडेंट सीआरपीएफ 06 बटालियन, एसपी कटरा, संयुक्त सीईओ श्राइन बोर्ड, एसडीपीओ कटरा और विशेष शाखा, सेना, सीआईडी, यातायात, रेलवे और जिला विशेष शाखा के डीएसपी भवन अधिकारी शामिल रहे.
Deputy Inspector General of Police को मंदिर की सुरक्षा के लिए सीएपीएफ के साथ एक संयुक्त सुरक्षा अभ्यास आयोजित करने का निर्देश दिया है.
सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश
डीआइजी यूआर चौधरी ने क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध तत्व के प्रवेश की जांच करने के लिए कटरा शहर और उसके आसपास प्रवासियों और श्रमिकों, कस्बों में पोनी पोर्टर्स और अन्य लोगों के सत्यापन और जनगणना पर जोर दिया. उन्होंने होटलों और अन्य आवासीय आवासों की जांच करने का भी निर्देश दिया.
सभी संबंधित अधिकारियों को पुलिस स्टेशनों के ओजीडब्ल्यू की सूची को फिर से देखने और कट्टरपंथ के नए पैटर्न को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखने का निर्देश दिया.
Add India.com as a Preferred Source
अधिकारी ने विशेष रूप से नए साल के मद्देनजर 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर जोर दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.