By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Senior Judges Praise Ranjan Gogoi On Ayodhya Verdict
अयोध्या फैसले पर वरिष्ठ न्यायाधीशों ने की रंजन गोगोई की जमकर तारीफ
शनिवार को सर्वसम्मत फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया.
गुवाहाटी: उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीशों ने रविवार को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद का सही ढंग से हल निकालने और अति संवेदनशील मुद्दे पर फैसला सुनाने के लिए जमकर प्रशंसा की. यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में देश के अगले नामित प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे ने कहा कि न्यायमूर्ति गोगोई का धैर्य, साहस और चरित्र इतना मजबूत है कि कुछ भी गलत हो पाना मुश्किल है. शनिवार को सर्वसम्मत फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया और केंद्र सरकार को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ का भूखंड आवंटित करने का निर्देश दिया.
Ayodhya Verdict: फैसला सुनाने वाले सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की बढ़ाई गई सुरक्षा
न्यायमूर्ति गोगोई ने हालांकि रविवार को कार्यक्रम में फैसले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता. यह सही मौका नहीं है.’ न्यायमूर्ति बोबडे ने कहा, ‘‘मैं स्वयं को न्यायमूर्ति गोगोई के साथ काम करने का अवसर मिलने के लिए सौभाग्यशली मानता हूं जिनका धैर्य, साहस और चरित्र इतना मजबूत है कि कुछ भी गलत होना मुश्किल है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र सभी नागरिकों के कल्याण के लिए बनाया गया है और एक स्वतंत्र न्यायपालिका इस उद्देश्य को पूरा करने वाले उपकरणों में से एक है.’’ उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रकाशित ‘कोर्ट्स ऑफ इंडिया: पास्ट टू प्रेजेंट’ के असमिया संस्करण के विमोचन के दौरान जस्टिस बोबडे ने कहा, ‘‘आज हम इसकी विरासत और उपलब्धि को स्वीकार करने और उसका जश्न मनाने के लिए यहां जुटे हैं.’’
अयोध्या की सड़कें सुनसान, 5 हजार लोगों ने अस्थायी राम मंदिर में किए दर्शन
एक अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश अरूण मिश्रा ने कहा कि न्यायमूर्ति गोगोई ने देश के समक्ष मौजूद ‘‘सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनिर्णय’’ पर निर्णय दिया. न्यायमूर्ति श्रीपति रवीन्द्र भट ने कहा कि कल हमने इतिहास बनते देखा और मुझे विश्वास है कि भारतीय न्यायिक इतिहास में यह अमिट रहेगा.
Also Read:
-
वकील की फीस जेब पर लगती है भारी तो कोर्ट में खुद लड़िए अपना केस, ये शर्तें माननी जरूरी, जान लें पूरा प्रोसेस
-
वकील की फीस जेब पर लगती है भारी तो कोर्ट में खुद लड़िए अपना केस, ये शर्तें माननी जरूरी, जान लें पूरा प्रोसेस
-
अफोर्ड नहीं कर सकते वकील की फीस तो खुद लड़िए अपना केस, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान, क्या है प्रोसेस?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें