हमेशा अपने भड़काऊ भाषण को लेकर चर्चा में रहनेवाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे को बड़ा झटका लगा हैं। उनके पार्टी के चार पूर्व विधायक सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गये हैं। ऐसे में जल्द ही होनेवाले महापालिका चुनाव से पहले मनसे को और भी बड़े झटके लग सकते हैं।भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में बड़ी सेंध लगाते हुए उसके चार पूर्व विधायकों सहित उनके समर्थकों को पार्टी में शामिल कर लिया है।
ज्ञात हो कि 2009 के विधानसभा चुनाव में 13 विधायक जीतकर भाजपा-शिवसेना को बड़ा झटका देनेवाली राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को 2014 के विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट हासिल हुई । उससे पहले हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा था। यही कारण हैं कि पार्टी की यह हालत देख विधानसभा चुनाव के बाद से ही कार्यकर्ताओं में निराशा व्याप्त है। साथ ही राज ठाकरे का अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार उनकी पार्टी में असंतोष परवान चढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है।
बता दे कि पार्टी के चार पूर्व विधायक प्रवीण दरेकर, वसंत गीते. रमेश पाटिल एवं काशीनाथ मेंगाल तथा पिछले विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी रहे राज ठाकरे के हिंदीभाषी वकील अखिलेश चौबे सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की राह पकड़ ली हैं।
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष राव साहब दानवे ने आज अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में इन नेताओं के भाजपा प्रवेश की घोषणा की। वही जानकारों का मानना हैं कि मुंबई, नासिक, कल्याण सहित कई महानगरपालिकाओं के दर्जनों कार्यकर्ता भी मनसे छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता हैं तो आनेवाला समय मनसे के लिए बहुत बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.