By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Shahnawaz Hussains Pinch On The Statement Of Congress Leader Anand Sharma
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान पर शाहनवाज हुसैन की चुटकी, 'एक बार नागपुर होकर आएं उनका भी कद होगा 'ऊंचा'
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर चुटकी लेते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आनंद शर्मा एक बार नागपुर होकर आएं, तो उनका कद ऊंचा हो जायेगा.
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दरवाजे सभी के लिये खुले हैं और वह जाति, धर्म और पार्टी नहीं पूछता. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा पर चुटकी लेते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आनंद शर्मा एक बार नागपुर होकर आएं, तो उनका भी कद ऊंचा हो जायेगा.
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक संघ के बारे में दुष्प्रचार करने का काम किया है. कांग्रेस के नेताओं को नागपुर जाकर संघ को समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि संघ के दरवाजे किसी के लिए बंद नहीं हैं. संघ सबके लिये है. संघ जाति, धर्म और पार्टी नहीं पूछता है. संघ राष्ट्रभक्तों का संगठन है जो भी राष्ट्र से प्रेम करेगा, वह संघ से नफरत नहीं कर सकता. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान का जिक्र करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक बार वह नागपुर हो कर आयेंगे, तो उनका (आनंद शर्मा) का भी कद ऊंचा हो जायेगा.
आनंद शर्मा ने कल खड़ा किया था सवाल
बता दें कि कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने को लेकर कल सवाल खड़ा किया था. आनंद शर्मा ने आज कहा कि मुखर्जी के नैतिक बल, विवेक और धर्मनिरपेक्ष संवैधानिक लोकतंत्र को बुलंद रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर कभी संदेह नहीं रहा और नागपुर में संबोधन के बाद उनका कद पहले से और ऊंचा हो गया है. उन्होंने कहा कि आपने आरएसएस को भारत के बहुलवाद की समृद्धि और विविधता के बारे में बताया. आशा करता हूं कि वे आपके संदेश को आत्मसात करेंगे. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
-
हर तरफ दौड़ती ट्रेनें, फिर भी नहीं कोई हादसा! नागपुर का रहस्यमयी डायमंड रेलवे क्रॉसिंग कैसे करता है ये कमाल
-
गजब! अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी दोबारा जिंदा हो गई बुजुर्ग महिला फिर जो हुआ....
-
Nagpur Violence: BJP महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है..., नागपुर दंगों पर आदित्य ठाकरे का भड़काऊ बयान
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें