देश के 2000 वीआईपी लोगों को अमेरिका में ऐसी सुविधा दी जानेवाली जिससे दोनों देशो के रिश्तो में सुधार आयेगा। इसी कड़ी में इन वीआईपी को हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से छूट मिल सकती है। खबर है कि भारत सरकार जल्दी ही इन 2000 लोगो की लिस्ट जारी करने वाली है। इस लिस्ट के पहले बैच में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ ख़ान के नामो का समावेश हैं।
बता दे कि यह फैसला दोनों देशों के अधिकारियों की पिछले महीने दिल्ली में हुई मुलाकात के दौरान लिया गया था। ये कदम उठाने से भारत को अमेरिका के ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम का हिस्सा बनाया जा सकेगा। इससे वीआईपी लोगों को लंबी लाइन में लगने के झंझट से मुक्ति मिल सकेगी। यह भी पढ़े-शाहरुख खान को सता रहा ‘खुफिया डर
गौरतलब है कि अभी तक 7 देशों के वीआईपी लोगों को अमेरिका में ये छूट हासिल है। इन देशों में नीदरलैंड, पनामा, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, पेरू, मेक्सिको और कनाडा शामिल हैं।
गौर हो कि इससे पहले भारत के कई नामचीन व्यक्तियों को अमेरिका के हवाई अड्डों पर जांच के नाम पर परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसमे दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और शाहरुख खान की अमेरिका में हवाई अड्डे पर हुई चेकिंग पर विवाद हुआ था। इनके अलावा आमिर खान, जॉन अब्राहम, केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और पूर्व राजनयिक हरदीप पुरी को भी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ चुका है। जिसके बाद पुरे देश में इस वाकये का जमकर विरोध हुआ था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.