मेजर की पत्नी का मर्डर केस: गुमराह कर रहा है आरोपी हांडा, पुलिस के पास नकली चाकू

पुलिस को लगातार उलझाने की कोशिश कर रहा है. वह दिन-प्रतिदिन गलत जानकारी दे रहा है.

Published date india.com Published: June 27, 2018 7:12 PM IST
मेजर की पत्नी का मर्डर केस: गुमराह कर रहा है आरोपी हांडा, पुलिस के पास नकली चाकू

नई दिल्ली. मेजर की पत्नी शैलजा द्विवेदी के मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है. दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उनके पास मौजूद चाकू वास्तविक चाकू नहीं है, जिससे मेजर निखिल हांडा ने अपने साथी मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा का मर्डर किया था.

पुलिस डिप्युटी कमिश्नर (डीसीपी) पश्चिमी दिल्ली विजय कुमार के मुताबिक, मेजर निखिल हांडा पुलिस को जांच में भ्रमित कर रहा है. वह पुलिस को लगातार उलझाने की कोशिश कर रहा है. वह दिन-प्रतिदिन गलत जानकारी दे रहा है.

90 फीसदी हुआ काम
विजय कुमार ने कहा, हमने 90 फीसदी काम कर लिया है. आने वाले दिनों में सच्चाई सबके सामने रहेगी. उन्होंने खुलासा किया कि मर्डर के बाद हांडा ने अपने दोस्त को फोन किया था और वारदात की जानकारी दी थी. लेकिन उसे इसका विश्वास नहीं था.

फोन कॉल का लगा रही सुराग
पुलिस अभी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हांड की इस दोस्त या फिर हांडा के बड़े भाई का इस हत्या में कोई भूमिका है या नहीं. इससे पहले आर्मी मेजर निखिल हांडा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे हांडा को दिल्ली और मेरठ के कई स्थानों पर ले गए जहां उसने महिला की गर्दन काटने में प्रयुक्त हथियारों को फेंका था लेकिन हथियार अभी तक नहीं मिला है.

तौलिया नहीं बरामद
पुलिस अभी तक उस तौलिये को बरामद नहीं कर पाई है जिसे हांडा के दावे के मुताबिक कार पर खून के धब्बे पोंछने के बाद उसने जला दिया था. दिल्ली के कैंट इलाके में शनिवार को बरार स्क्वायर पर एक महिला का शव पाया गया था जिसकी गर्दन काट दी गई थी. पहले पुलिस को सूचित किया गया कि दुर्घटना में महिला की मौत हो गई है लेकिन बाद में उसकी गर्दन कटी हुई पाई गई. आरोपी ने कथित तौर पर उसके चेहरे और शव को कार से कुचल दिया था ताकि घटना को दुर्घटना का रूप दिया जा सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.