By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Shanghai Cooperation Political Party Forum Will Attend A Congress Delegation
'शंघाई सहयोग राजनीतिक दल फोरम' की बैठक में शामिल होगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन में हो रही 'शंघाई सहयोग राजनीतिक दल फोरम' (एससीओपीपीएफ) की बैठक में शामिल होगा.
नई दिल्ली: कांग्रेस का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चीन में हो रही ‘शंघाई सहयोग राजनीतिक दल फोरम’ (एससीओपीपीएफ) की बैठक में शामिल होगा. पार्टी के छह सदस्यीय दल का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा कर रहे हैं. यह बैठक 25-28 मई को चीन के शेनझेन शहर में हो रही है.
प्रभु की अमेरिका यात्रा के दौरान वीजा, इस्पात शुल्क, डब्ल्यूटीओ मुद्दे रहेंगे अहम
शर्मा के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस का छह सदस्यीय दल शुक्रवार को चीन रवाना हो गया. चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के न्यौते पर कांग्रेस का यह प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में शामिल हो रहा है. बयान के मुताबिक यह प्रतिनिधिमंडल चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकातें भी करेगा. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शर्मा के अलावा पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक, सांसद भुवनेश्वर कलीता, पूर्व केंद्रीय मंत्री पल्लम राजू, पूर्व सांसद रजनी पाटिल और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधरन शामिल हैं. (इनपुट एजेंसी)
Also Read:
-
'बर्फ के भूत'! जिस ग्रीनलैंड पर कब्जा चाहते हैं ट्रंप, वहां जमीन के नीचे कुछ हो रहा कुछ अजीब? उड़े वैज्ञानिकों के होश
-
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! EV पॉलिसी 2.0 में मिलेगी बंपर सब्सिडी, नई कार पर मिलेगा इतना पैसा...
-
दिल्ली के इन इलाकों में अटल कैंटीन शुरू, जानें सुबह से शाम तक में कब- कब मिलेगा भोजन- देखें अपने घर के पास वाली लोकेशन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें