Lok Sabha Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने के बाद प्रतिक्रियों का सिलसिला शुरू हो गया है. आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि एग्जिट पोल जारी होने के बाद विपक्षी पार्टी और उसके नेताओं ने क्या कहा? एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, हम पूरे देश में घूम-घूम कर प्रचार कर रहे हैं और हमें पता है कि जमीनी हकीकत क्या है. एग्जिट पोल पूरी तरह से अवैज्ञानिक हैं. पिछले साल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजे गलत निकले थे. हमारी दिलचस्पी असली पोल में है यानि जनता के वोट…कर्नाटक में भाजपा को काफी नुकसान होगा और केरल और तमिलनाडु में उन्हें निश्चित रूप से कोई फायदा नहीं होगा.
अभी फाइनल रिजल्ट आना बाकी है
वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा, एक बात सामान्य है जो सभी मैनस्ट्रीम मीडिया में दिखाई दे रही है, सभी ने तमिलनाडु, केरल और फिर कर्नाटक और तेलंगाना से एग्जिट पोल की शुरूआत की है. 4 जून को परिणाम भी आएंगे, अभी तो सवाल टीआरपी का है.
मोदी का सरकारी एग्जिट पोल झूठा है
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी एग्जिट पोल पर टिप्पणी की है. कांग्रेस नेता सुप्रिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया, कि जनता का एग्जिट पोल सच होगा. मोदी का सरकारी एग्जिट पोल झूठ है.
हमें एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है
वहीं एग्जिट पोल पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा, मैं दोहरा रहा हूं कि मुझे किसी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है. मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि हम कर्नाटक में दोहरे आंकड़े को पार करेंगे.
ये एग्जिट पोल सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव डालने के लिए
एग्जिट पोल पर बोले राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, हमें ये एग्जिट पोल मंजूर नहीं हैं…यह सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव डालने के लिए है. हम अपने समर्थकों और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि वे 4 जून तक इंतजार करें. 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है और हमें 295 से अधिक सीटें मिलेंगी.
बीजेपी कार्यालय में तैयार हुआ एग्जिट पोल
वहीं आप सांसद संजय सिंह का कहना है, कि ये एग्जिट पोल बीजेपी कार्यालय में तैयार किया गया है. कौन विश्वास करेगा कि बीजेपी को तमिलनाडु में 34% वोट शेयर मिल रहा है? कौन विश्वास करेगा कि पंजाब में आप को 0-2 से जीत रही है? आज की बैठक में इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के आधार पर ‘जनता का एग्जिट पोल’ कहता है कि हम 295 से अधिक सीटें जीतेंगे.
Add India.com as a Preferred Source
4 जून को बीजेपी का एग्जिट तय
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, जिस व्यक्ति का 4 जून को EXIT होना तय है, उसने ये EXIT पोल्स मैनेज करवाए हैं. इंडिया जनबंधन को निश्चित रूप से कम से कम 295 सीटें मिलेंगी- बिल्कुल स्पष्ट और निर्णायक बहुमत. निवर्तमान प्रधानमंत्री इस बीच तीन दिनों तक निश्चिंत रह सकते हैं. ये सब मनोवैज्ञानिक खेल है, जिनमें उन्होंने महारत हासिल कर ली है. लेकिन वास्तविक परिणाम इनसे बहुत अलग होंगे. बदलेगा भारत, जीतेगा INDIA….
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.