हिंदू पाकिस्तान बयान: BJP कार्यकर्ताओं ने शशि थरूर के ऑफिस पर बोला धावा

शशि थरूर ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि दोबारा बीजेपी सरकार बनी तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा.

Published date india.com Updated: July 16, 2018 5:08 PM IST
हिंदू पाकिस्तान बयान: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शशि थरूर के ऑफिस पर बोला धावा

त्रिवेंद्रम। कांग्रेस सांसद शशि थरूर का हिंदू पाकिस्तान वाला बयान उनपर भारी पड़ता दिख रहा है. इस बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से आज केरल के त्रिवेंद्रम में उनके ऑफिस पर धावा बोल दिया. शशि थरूर ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 2019 में दोबारा बीजेपी सरकार बनी तो देश हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा. उन्होंने 2019 चुनाव में जनता से दोबारा बीजेपी सरकार को ना चुनने की अपील की थी.

शशि थरूर ने जताई नाराजगी

ऑफिस पर हमले के बाद शशि थरूर ने कहा कि लोग अपनी समस्याओं को लेकर ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन उन्हें डराकर भगा दिया गया. क्या हम अपने देश में यही सब चाहते हैं? मैं एक नागरिक के तौर पर कह रहा हूं न कि एक सांसद के तौर पर. यह वो हिदुत्व नहीं है जिसे मैं जानता हूं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बोर्ड पर लिखा दिया, थरूर का पाकिस्तान ऑफिस

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऑफिस के प्रवेश द्वार पर काला तेल उड़ेल दिया. साथ ही ऑफिस पर एक काला झंडाऔर एक बोर्ड लगा दिया. इस बोर्ड पर लिखा है, थरूर का पाकिस्तान ऑफिस. कार्यकर्ताओं ने पूरा साइनबोर्ड पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ऑफिस पर धावा बोला, थरूर वहीं मौजूद थे. पुलिस के पहुंचने से पहेल ही प्रदर्शनकारी फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

 शशि थरूर ने कहा- 2019 में बीजेपी फिर जीती तो देश ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा

दरअसल, 12 जुलाई को तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने कहा था, बीजेपी 2019 का आम चुनाव जीतती है तो वह ‘हिंदू पाकिस्तान’ जैसे हालात पैदा करेगी. बीजेपी नया संविधान लिखेगी, जिससे भारत को पाकिस्तान जैसे मुल्क में बदलने का खतरा पैदा हो जाएगा. यहां अल्पसंख्यकों के अधिकार का कोई सम्मान नहीं होगा. इसे लेकर बीजेपी ने थरूर और कांग्रेस को निशाने पर लिया था. साथ ही राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.