दिल्ली में कांग्रेस-आप में नहीं होगा गठबंधन, कयासों पर लगा विराम

साल 2019 चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया.

Published date india.com Published: March 5, 2019 2:27 PM IST
दिल्ली में कांग्रेस-आप में नहीं होगा गठबंधन, कयासों पर लगा विराम

नई दिल्ली. साल 2019 चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व के साथ मीटिंग के बाद सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली में किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव और दिल्ली के पार्टी प्रभारी पी सी चाको ने कहा कि आप का विचार था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन से आम चुनावों में भाजपा को हराने में मदद मिलेगी. लेकिन इस बीच उन्होंने दिल्ली में छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

आप ने घोषित किया था प्रत्याशी
दरअसल आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से छह पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि पश्चिम दिल्ली सीट से प्रत्याशी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा.राय ने दावा किया कि पहले तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संदेश दिया, उसके बाद पार्टी की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि वे लोकसभा चुनावों में गठबंधन नहीं चाहते, जिसके बाद आप ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.