राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी (Chanakyapuri) में स्थित इजरायली एम्बेसी (Israel Embassy) के पास मंगलवार देर शाम एक विस्फोट हुआ. पुलिस को विस्फोट वाली जगह से इजराइली राजदूत के लिए ‘अभद्र’ भाषा में लिखी गई एक चिट्ठी भी मिली. इस धमाके के बाद राजनीति भी शुरू हो गई है. इस पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के नेता संजय राउत का बयान सामने आया है.
संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तंज करते हुए कहा, इस (इजरायली एम्बेसी ब्लास्ट) पर गृहमंत्री अमित शाह को चिंता करनी चाहिए. मगर वो चुनाव में व्यस्त हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में बहुत कुछ हो रहा है, मगर राम मंदिर बन रहा है.
संजय राउत केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा के बड़े आलोचक रहे हैं. उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के संबंध में कहा, ‘ये हमारी अस्मिता और आस्था का विषय है… पूरे देश का योगदान है… कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है… कुछ लोगों के लिए भारत 2014 के बाद बना है.’
संजय राउत ने कहा, राम मंदिर की लड़ाई का इतिहास नहीं पता उन्हें… हम भगोड़े नहीं रहे… अंत तक लड़ते रहे… राम से बड़ा कोई नहीं… यही नहीं उन्होंने कहा, जो लोग 2014 के बाद से ही भारत को मानते हैं, वे राम से खुद को बड़ा मानते हैं… राम मंदिर किसी के बाप का है क्या? आप अपशकुनी हैं…
यही नहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के प्रधानमंत्री पद के चेहरे या उम्मीदवार को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने इस मुद्दे पर भी भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज मारा और कहा, तानाशाह की पार्टी के लोग तानाशाह का चेहरा सामने रखते हैं… मगर लोकतंत्र में कई चेहरे हैं… इसलिए अभी चेहरा तय करने की कोई आवश्यकता नहीं है.
हालांकि, विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री पद के कई चेहरे सामने आ चुके हैं. कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का चेहरा बताया है तो उधर शरद पवार को गठबंधन का चेहरा बनाए जाने की मांग भी उठ रही है. उधर नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल जैसे क्षेत्रीय क्षत्रप भी हैं, जो प्रदानमंत्री पद की रेस में दिख रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.