बीजेपी से गठबंधन पर बड़ा बयान, महाराष्ट्र में शिवसेना हमेशा बड़ा भाई ही रहेगी

पार्टी के नेता संजय राऊत ने कहा, भाजपा की तरफ से शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है

Updated: January 28, 2019, 6:14 PM IST

मुंबई: शिवसेना ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन में हमेशा बड़े भाई की भूमिका में रहेगी और भाजपा की तरफ से इस आशय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में शिवसेना के राज्यसभा सदस्य और संसद में मुख्य सचेतक संजय राउत ने कहा कि पार्टी यह भी चाहती है कि आयकर सीमा भी 2.5 लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपए कर दी जाए.

एमपी: ये है झोपड़ी में रहने वाला बीजेपी विधायक, पब्लिक चंदा कर बनवा रही घर

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य राउत ने जोर देकर कहा, ”शिवसेना महाराष्ट्र में बड़ा भाई है (भाजपा और दूसरे दलों के साथ गठबंधन में) और बना रहेगा.” उन्होंने कहा, ”भाजपा की तरफ से शिवसेना के साथ गठबंधन के लिए कोई प्रस्ताव नहीं है. जो लोग हमसे गठबंधन के इच्छुक हैं वो इसके बारे में बात कर रहे हैं. हम किसी प्रस्ताव के हमारे पास आने का इंतजार नहीं कर रहे हैं.”

VIDEO: पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने महिला का किया अपमान, माइक छीनने की कोशिश में साड़ी भी खिंची

लंबे समय तक साझेदार भाजपा और शिवसेना में 2014 तक यह समझ थी, जिसके तहत भाजपा राज्य में लोकसभा की ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती थी और शिवसेना महाराष्ट्र विधानसभा की ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती थी. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में हालांकि यह गठबंधन खत्म हो गया, जब भाजपा ने मजबूत मोदी लहर पर सवार होकर अकेले महाराष्ट्र में चुनाव लड़ा 122 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि शिवसेना को महज 63 सीटों पर जीत मिली थी.

MP: RSS कार्यकर्ता ने रची अपनी ही हत्या की साजिश, खुद को मृत साबित करने को मजदूर को मार डाला, हुआ खुलासा

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.