Nepal army: भारत की सेना और पड़ोसी देश नेपाल की सेना के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक रूप से बेहद अहम हैं. नेपाल की सेना के झंडे पर
भगवान शिव का त्रिशूल और डमरू अंकित हैं. नेपाल के थल सेना अध्यक्ष को भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया गया है. नेपाल की सेना के वर्तमान प्रमुख जनरल अशोक राज ने भारत में ही रक्षा प्रबंधन का कोर्स किया है.
भारतीय सेना में होती है नेपाल के युवकों की भर्ती
नेपाल के युवा भारतीय सेना में सम्मान के साथ शामिल होते हैं. नेपाली सैनिक भारतीय सेना में समान वेतन, चिकित्सा सुविधाएं और पेंशन प्राप्त करते हैं. 1950 से ही हर 3 वर्ष में भारतीय सेना प्रमुख को नेपाली आर्मी का मानद जनरल बनाया जाता है. नवंबर 2024 में नेपाली राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को मानद जनरल की उपाधि दी थी. कमांडर-इन-चीफ जनरल केएम करियप्पा 1950 में इस उपाधि से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय सेना प्रमुख थे.
नेपाली सेना का इतिहास
भारत पर ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों की नजर नेपाल पर भी पड़ी थी. इस दौरान नेपाल कई रियासतों में बंटा हुआ था. लेकिन, गोरखा रियासत के राजा पृथ्वी नारायण शाह ने नेपाल के एकीकरण का निर्णय लिया. राजा पृथ्वी नारायण शाह आधुनिक नेपाल के निर्माता थे. राजा पृथ्वी नारायण शाह ने ऐसी कठिन परिस्थितियों में नेपाल के एकीकरण जैसा मुश्किल काम करके दुनिया को चौंका दिया. यह नेपाली सेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था.
गोरखाली सैनिकों द्वारा काठमांडू (तत्कालीन नेपाल) पर कब्ज़ा करने के बाद गोरखाली सशस्त्र बलों को नेपाली सेना के रूप में जाना जाने लगा. गोरखा इतने बहादुर और ईमानदार थे कि ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपनी सेना में नेपालियों की भर्ती शुरू कर दी. भारत और ब्रिटेन में गोरखा रेजिमेंट में आज भी नेपालियों की भर्ती की जाती है. नेपाल और नेपाली जनता कभी किसी औपनिवेशिक सत्ता के अधीन नहीं रही. यह नेपाल के इतिहास का एक गौरवशाली तथ्य है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.