नई दिल्ली/भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि बुधवार को बेरहमपुर में उनकी रैली है. लेकिन पश्चिम बंगाल की ममता सरकार उनके चॉपर को उतरने की अनुमति नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि संविधान में ये अधिकार दिया गया है कि हर राजनैतिक पार्टी जनता के सामने अपना पक्ष रख सकती है. लेकिन ममता जी किससे डर रही हैं?
SS Chouhan, Former MP CM: Constitution permits all political parties to present their stand before the public. Who is Mamata Ji scared of? I have a rally in Berhampore tomorrow but I have been informed that the permission for my chopper’s landing&rally’s venue has not been given. pic.twitter.com/4DxOCpz325
— ANI (@ANI) February 5, 2019
बता दें कि इससे पहले यूपी सीएम आदित्यनाथ को भी रैली में जाने के लिए हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी गई थी. इसके बाद सीएम योगी झारखंड के बोकारो में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे और वहां से पुरलिया सड़क के माध्यस से जाएंगे. पुरलिया में योगी रैली को संबोधित करेंगे. बोकारो से पुरलिया की दूरी लगभग 53 किलोमीटर है. इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी ने बांकुरा में मंगलवार को निर्धारित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा सोमवार को यह दावा करते हुए रद्द कर दिया कि जिला प्रशासन उनके हेलीकॉप्टर को उतरने के लिए अनुमति देने में टाल-मटोल कर रहा है.
बीजेपी अध्यक्ष ने ये कहा
दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि मंगलवार की आदित्यनाथ की पुरुलिया रैली फिलहाल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी. तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच रविवार को संघर्ष तब और तेज हो गया जब पश्चिम बंगाल सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को उतरने और उत्तरी बंगाल में दो जनसभाएं करने की अनुमति नहीं दी.
धरने पर हैं ममता
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी रविवार की रात से धरने पर बैठी हैं. उनका यह धरना सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ है. उनका कहना है कि सीबीआई ने जबरदस्ती कोलकाता के कमिश्नर को गिरफ्तार करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि सीबीआई असंवैधानिक काम कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.