
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
Shivraj Singh Resignation: मध्य प्रदेश की विदिशा संसदीय सीट से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. बता दें शिवराज सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी थे. उन्होंने पिछले साल यानि 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत दर्ज की थी.
लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद नियमों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान को 14 दिनों के अंदर विधायक पद से इस्तीफा देना जरूरी था. ऐसे में उन्होंने सोमवार (17 जून) को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को अपना इस्तीफा भेज दिया.
विधायक पद से इस्तीफा देने बाद शिवराज ने वीडियो मैसेज जारी किया. इस वीडियो में उन्होंने कहा, आज मैं बहुत भावुक हूं. मैंने मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया है. मैं बुधनी से विधायक था और बुधनी विधानसभा क्षेत्र की जनता मेरे रोम-रोम में रमती है, मेरी हर सांस में बसती है.
उन्होंने कहा, मैंने बुधनी से ही अपने सार्वजनिक जीवन का प्रारंभ किया था. बचपन से ही आंदोलन किया और फिर जनता का प्यार लगातार मिलता चला गया. इसी बुधनी विधानसभा क्षेत्र से मैं कई बार विधायक रहा. लोकसभा के चुनाव में भी छह बार इस जनता ने भारी बहुमत से मुझे जिताया. पिछला विधानसभा चुनाव मैंने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार वोटों से जीता था. वहीं, लोकसभा में इसी जनता ने मुझे 1 लाख 46 हजार वोटों से जिताया.
शिवराज ने आगे कहा, बुधनी की जनता की सेवा मैंने पूरे मन से की है. क्योंकि जनता की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है. जनता ने भी मुझे भरपूर प्यार और आशीर्वाद दिया है. जनता के इस प्यार पर मेरा पूरा जीवन न्योछावर है. मैं अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ जनता की सेवा में आजीवन लगा रहूंगा. अपने प्राणों से प्रिय जनता को मेरा प्रणाम.
वहीं छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा. बता दें कि बृजमोहन लगातार 35 सालों तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.