बाबरी ढांचा गिराने के संबंध में इस दिग्गज कांग्रेस नेता के सवाल पर शिवराज सिंह ने कसा तंज

उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को सर्वसम्मति से फैसला सुनाते हुए अयोध्या के विवादित स्थान पर राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया.

Published date india.com Published: November 11, 2019 1:38 PM IST
Madhya Pradesh Unlock Latest Update
शिवराज सिंह चौहान. फाइल फोटो.

भोपाल: अयोध्या रामजन्मभूमि मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के आए फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा बाबरी मस्जिद ढांचा गिराए जाने वालों को सजा देने का सवाल उठाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसते हुए कहा कि, विकृत मानसिकता को जवाब समाज स्वयं देगा. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दिग्विजय सिंह के ट्वीट को टैग करते हुए ट्वीट किया है.

उन्होंने लिखा, “मन आनंद और प्रसन्नता से भरा हुआ है, अयोध्या मामले का निर्णय आने के बाद सारा देश एकसाथ खड़ा है. प्रत्येक समाज के नागरिकों ने सामाजिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की है. ऐसे में समाज में खाई पैदा करने का प्रयास करने वाले तथा समाज को बांटने वाली इस विकृत मानसिकता का जवाब समाज स्वयं देगा.”

मोदी मंत्रिमंडल में शिवसेना के इकलौते मंत्री अरविंद सावंत ने दिया इस्तीफा, भाजपा पर वादा तोड़ने का लगाया आरोप

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ज्ञात हो कि, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद ट्वीट किया था.

उन्होंने लिखा था,”उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि फैसले में बाबरी मस्जिद को तोड़ने के कृत्य को गैर कानूनी अपराध माना है. क्या दोषियों को सजा मिल पाएगी? देखते हैं. 27 साल हो गये.”

अयोध्या की सड़कें सुनसान, 5 हजार लोगों ने अस्थायी राम मंदिर में किए दर्शन

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.