ओडिशा के बालासोर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जब एक शख्स ने तीखी बहस के बाद अपनी अलग रह रही पत्नी का सबके सामने गला काट दिया. कटक निवासी आरोपी शेख अमजद अपनी पत्नी से सुलह करने करीब 175 किलोमीटर का सफर करके आया था, जो वैवाहिक विवादों की वजह से अलग रह रही थी. जिसके बाद उनकी बातचीत हिंसक हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
सरेआम पत्नी पर चाकू से हमला
पुलिस के मुताबिक, ये घटना गुरुवार दोपहर के आसपास की है. आरोपी शेख अमजद अपनी पत्नी से मिलने कटक से बालासोर आया था. वैवाहिक विवादों के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे हैं और बात करते-करते अमजद ने चाकू निकाल लिया और महिला पर हमला कर दिया, बीच सड़क पर उसने उसका गला काट दिया.
ये हमला एक राहगीर के फोन में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमजद महिला से बात कर रहा है, उसका चेहरा पकड़ रहा है और उसे सड़क किनारे घसीट रहा है। फिर वह उसके बाल पकड़कर उसका गला काट देता है, जबकि लोग डर के मारे चीख रहे हैं.
महिला हुई हॉस्पिटल में भर्ती
स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बालासोर जिला अस्पताल ले जाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत को स्थिर किया, लेकिन चोटें गंभीर होने की वजह से उसे कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. हमले के बाद वहां मौजूद लोगों ने अमजद को काबू में कर लिया, उसे भागने से रोक लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मामले की आगे की जांच जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.