Shraddha Murder Case Aftab Poonawala Did Not Regret Said Killed Shraddha In Anger Saket Court Extended The Custody For 4 Days Latest Update
Shraddha Murder Case: आफताब को नहीं अफसोस, बोला-गुस्से में कर दी हत्या, कोर्ट ने 4 दिन की बढ़ाई कस्टडी
श्रद्धा की हत्या कर शव को 35 टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंकने वाले आफताब पूनावाला को अपने किए का कोई अफसोस नहीं, कोर्ट में आज पेशी के दौरान वह बोला-बस गुस्से में कर दी श्रद्धा की हत्या, कोर्ट ने उसकी कस्टडी चार दिन के लिए बढ़ा दी है.
Shraddha Murder Case: अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्या कर 35 टुकड़ों में काटकर फेंकने वाले आफताब पूनावाला को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में उसने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि उसने जो कुछ किया वो गुस्से में किया. कोर्ट में बयान देने के दौरान उसके चेहरे पर अफसोस के निशान भी नहीं दिखाई दिए. वहीं पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट ने आफताब की कस्टडी चार दिन और बढ़ा दी है.
पिछले गुरुवार को कोर्ट ने आफताब से पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी थी, जो आज खत्म होने वाली थी. कोर्ट ने अब उसे चार दिन और बढ़ा दिया है. आफताब को विशेष सुनवाई के तहत आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था यानी कि जो कुछ उसने किया वह गुस्से में किया.
आफताब ने बताया कहां फेंका ब्लेड-आरी
सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या करने में इस्तेमाल की गई आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका था. वहीं, शव को काटने में प्रयोग की गई आरी को उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था. पुलिस खोजबीन कर रही है.
18 नवंबर को पुलिस ने गुरुग्राम के जंगल को खंगाला था और जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे CFSL की जांच के लिए भेजा गया है. इसके बाद 19 नवंबर की जांच में एक बार फिर दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम की जंगलों में गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली को कुछ नहीं मिला था.
अब सबकी नजरें आफताब की पॉलिग्राफ और नार्को टेस्ट पर टिकी हैं, जिसमें आफताब अपने जुर्म के बारे में सच्चाई उगलने वाला है, पुलिस ने टेस्ट की तैयारी कर ली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.