जेल में आफताब की हरकतें देख हैरान हैं अधिकारी, समय पर खाना... समय पर सोना... शतरंज की बिसात पर यूं बिताता है वक्त

आफताब पर जेल के अंदर खतरे को देखते हुए जेल अधिकारी उसकी सेल के आसपास विशेष निगरानी रखे हुए हैं. आफताब ना तो किसी से ज्यादा बात करता है और न ही किसी से घुल मिल रहा है.

Published date india.com Updated: December 2, 2022 10:24 AM IST
Shraddha murder case: Police recovered the weapon used by Aftab Poonawalla to cut the dead body
फाइल फोटो

श्रद्धा मर्डर मामले में जेल में बंद आफताब की जिंदगी से धीरे धीरे कर रोज पर्दा उठ रहे हैं. ऐसे आफताब से संबंधित कई राज अब दुनिया के सामने आने लगे हैं. चाहे वो श्रद्धा के कत्ल की साजिश से जुड़ा या फिर कई गर्लफ्रेंड बदलने का उसका शौक. आफताब की जिंदगी का एक और राज जेल में सामने आया है. यह राज देखकर यकीन मानिए आप भी भौंचक्के रह जाएंगे

दरअसल, शातिर आफताब शतरंज के खेल का मंझा हुआ खिलाड़ी है. ऐसा खिलाड़ी को खुद की चाल खुद के खिलाफ चलता है, ऐसा खिलाड़ी जो अपनी ही चाल का खुद ही जवाब देता है. यानी आफताब शतरंज का ऐसा खिलाड़ी है दोनों छोर से अकेले ही बाजी खेलता है- यानी शह भी उसकी मात भी उसकी.

दिल्ली पुलिस को शुरुआत से ही शक है कि आफताब बेहद शातिर है. उसकी हर चल एक सोची समझी साजिश का हिस्सा लगती है, मानो शतरंज की बिसात पर दोनों छोर से अकेले वही अकेले खेल रहा हो. तफ्तीश के दौरान दिल्ली पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने तो यहां तो बताया था कि पुलिस को लगता है कि जांच अधिकारी हम नहीं बल्कि कातिल आफताब है जिसके इशारों पर ही दिल्ली पुलिस की जांच घूम रही है.

यानी वो अपने चाल के तहत पुलिस को अपनी बुनी हुई कहानी में उलझा रहा था. यही वजह है शुरुआती तफ्तीश के दौरान पुलिस ने इस शातिर कातिल के दिमाग को पढ़ने के लिए साइक्लोजिस्ट की मदद ली, और अब नार्को करवाने तक पर मजबूर होना पड़ा. यानी उसकी किसी बात पर यकीन करना मुश्किल है. आफताब की सेल में उसके साथ 2 अन्य कैदियों को रखा गया है, जिन्हे 24 घंटे आफताब पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है.

इतना ही नहीं, आफताब पर जेल के अंदर खतरे को देखते हुए जेल अधिकारी उसकी सेल के आसपास विशेष निगरानी रखे हुए हैं. आफताब ना तो किसी से ज्यादा बात करता है और न ही किसी से घुल मिल रहा है. जेल अधिकारियों के मुताबिक, आफताब समय से खाना खाता और समय से सोता है मानो उसे अपने किये पर कोई पछतावा ही नहीं है. उसकी इन्हीं हरकतों से लगता है कि मानो श्रद्धा का कत्ल भी शतरंज की रणनीति की तरह किसी गहरी साजिश का हिस्सा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.