Shradha Murder Case: Sharp Object Recovered From Aaftab's Flat, Bones Found In Forest (File Photo)
श्रद्धा हत्याकांड मामले की जांच कर रही CFSL की टीम को आफताब के घर से अहम सुराग मिले हैं. पड़ताल कर रही टीम को
टाइल्स के बीच मे खून के धब्बे मिले हैं. साथ ही यह भी सामने आया है कि आफ़ताब और श्रद्धा कई बार ब्रेकअप हुआ था. पुलिस को अबतक कि जांच में कई अहम साईंटिफिक सबूत मिले हैं. साथ ही पता चला है कि आफ़ताब और श्रद्धा का कई बार ब्रेकअप हुआ था. आखिरी में वह दोनों एक दोनों एक रुम मेट की तरह रहते थे. अब तक की हुई जांच में आफताब ने बताया था कि वह उसके सारे सामान को नष्ठ करके उसके फरार होने की शिकायत दर्ज कराना चाहता था.
दिल्ली पुलिस से CBI को जांच सौंपने का आग्रह करने वाली याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने श्रद्धा वालकर हत्या मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने का आग्रह करने वाली एक जनहित याचिका मंगलवार को खारिज करते हुए उसे ‘प्रचार हित याचिका’ बताया. अदालत ने याचिकाकर्ता पर जुर्माना भी लगाया लेकिन जुर्माना राशि नहीं बतायी. मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि यह प्रचार हित याचिका है तथा याचिका में एक भी सही आधार नहीं है.
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए स्थायी वकील (अपराध) संजय लाओ ने कहा कि मामले में 80 फीसदी जांच पूरी हो गयी है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दल के साथ ही 200 पुलिसकर्मी जांच में लगे हुए हैं. सुनवाई की शुरुआत में पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील से मामले के स्थानांतरण का अनुरोध करने की वजह पूछी. अदालत ने कहा, ‘‘हमें एक ठोस वजह बताएं. पीड़िता के माता-पिता ने कोई शिकायत नहीं की है. आप अजनबी हैं. एक खास कारण से आपने यह याचिका दायर की है.’’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.