सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ेंगे चुनाव, इस विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने का किया ऐलान

29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया था.

Published date india.com Published: May 27, 2025 10:04 PM IST
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लड़ेंगे चुनाव, इस विधानसभा सीट से किस्मत आजमाने का किया ऐलान

पंजाब के दिवंगत लोकप्रिय सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) ने अब चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है. मंगलवार के मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से अपना राजनीतिक करियर शुरू करेंगे. बलकौर सिंह के इस ऐलान से एक तरफ सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर कई ट्रोलर्स ने उन पर अपने बेटे की पॉपुलैरिटी और फैंस के इमोशन्स का फायदा उठाने का आरोप लगाया. पिछले साल 60 साल की उम्र में आईवीएफ के जरिए पिता बने बलकौर सिंह और उनकी पत्नी चरण कौर इन दिनों अपने बच्चे की देखरेख में पूरा समय बिता रहे हैं.

बेटे की तीसरी बरसी से पहले बड़ा ऐलान

गौरतलब है कि बलकौर सिंह ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी से पहले बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बलकौर सिंह ने मानसा में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ के दौरान मीडिया से बात करते हुए यह बात कही. बलकौर सिंह ने अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए न्याय की मांग को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया है. उन्होंने पंजाब की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई और कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं.

भगवंत मान सरकार पर बोला हमला

मौजूदा आप (AAP) सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद थे, जिन्होंने बलकौर सिंह के फैसले का स्वागत किया. बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन वह अभी तक पकड़ा नहीं गया है. सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कई अन्य आरोपी भी अभी कानून की पहुंच से बाहर हैं.

सिद्धू मूसेवाला ने भी लड़ा था चुनाव

बलकौर सिंह ने कहा, ‘मेरा बेटा पंजाब का गौरव था, लेकिन उसकी हत्या के बाद हमें न्याय नहीं मिला. मैं 2027 में मानसा से चुनाव लड़ूंगा, ताकि सिस्टम में रहकर अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई तेज कर सकूं.’ उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में गैंगस्टर हावी हैं और सरकार उन्हें बचा रही है. बता दें कि 29 मई 2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पूरे पंजाब को झकझोर कर रख दिया था. 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर मानसा से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अब उनके पिता का यह कदम पंजाब की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.