Singapore To Enforce Full Day Smartphone Ban In Secondary Schools From January 2026
सेकेंडरी स्कूलों में बैन हुआ मोबाइल और स्मार्ट वॉच, जनवरी 2026 से लागू होगा नियम
MOE ने कहा कि स्कूल अभिभावकों के साथ मिलकर काम करेंगे और साइबर वेलनेस शिक्षा को मजबूत करेंगे, ताकि छात्र स्वस्थ डिजिटल आदतें विकसित कर सकें. उनका मानना है कि यह नीति न केवल बच्चों को ज्यादा फोकस्ड बनाएगी, बल्कि उन्हें वास्तविक दुनिया के साथ अधिक जोड़ने में मदद करेगी.
दुनियाभर में स्कूलों में बढ़ते डिजिटल डिस्ट्रैक्शन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक बड़ा फैसला लिया गया है, जो छात्रों की स्क्रीन आदतों और उनके मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा है. जनवरी 2026 से लागू होने वाला यह नियम छात्रों की दैनिक दिनचर्या को बदल देगा और शिक्षा के वातावरण को अधिक फोकस्ड बनाने की कोशिश करेगा.
सिंगापुर के शिक्षा मंत्रालय (MOE) ने घोषणा की है कि जनवरी 2026 से सभी सेकेंडरी स्कूल छात्रों को पूरे स्कूल समय के दौरान अपने स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच लॉक करके रखने होंगे. अभी तक यह प्रतिबंध केवल क्लास के दौरान लागू होता था, लेकिन अब इसे विस्तार देते हुए पूरे स्कूल डे- जैसे कि रीसस, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (CCA), और रेमेडियल क्लासेस- पर भी लागू कर दिया गया है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि केवल जरूरत पड़ने पर ही स्कूल कुछ अपवाद दे सकेंगे.
नकारात्मक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए उठाया कदम
MOE ने यह कदम छात्रों में बढ़ती स्क्रीन निर्भरता और उससे होने वाले नकारात्मक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए उठाया है. मंत्रालय ने उन शोधों का हवाला दिया जो बताते हैं कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम छात्रों की नींद, शारीरिक गतिविधि और सामाजिक संपर्कों को प्रभावित करता है. मंत्रालय के अनुसार, स्कूलों में डिवाइस के प्रयोग को सीमित करना छात्र कल्याण सुधारने के बड़े प्रयास का हिस्सा है.
सिंगापुर सरकार ने न केवल स्कूल समय में फोन बंद रखने का नियम बदला है, बल्कि छात्रों को जारी किए जाने वाले सरकारी लर्निंग डिवाइस पर ‘डिफॉल्ट स्लीप आवर्स’ भी आगे बढ़ाकर रात 11 बजे से 10:30 बजे कर दिए हैं. यह बदलाव जनवरी से लागू होगा. जिन अभिभावकों ने आफ्टर-स्कूल स्क्रीन लिमिट से खुद को बाहर रखा है, उन्हें भी सरकार ने प्रेरित किया है कि वे घर पर बच्चों के लिए यही समयसीमा अपनाएं.
40% शिक्षा प्रणालियां स्मार्टफोन प्रतिबंध लागू
यह कदम वैश्विक ट्रेंड के अनुरूप है. UNESCO की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की लगभग 40% शिक्षा प्रणालियां स्मार्टफोन प्रतिबंध लागू कर चुकी हैं. ऑस्ट्रेलिया अगले सप्ताह 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्तर पर रोक लगाने जा रहा है. वहीं, चीन के झेंगझोउ जिले में माता-पिता को यह साबित करना पड़ता है कि उनके बच्चे को “शैक्षणिक कारणों” से फोन की आवश्यकता क्यों है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.