SIR Deadline Extended: यूपी, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत इन 6 राज्यों में बढ़ाई गई SIR की तारीख, EC की तरफ से मिली राहत

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने गुरुवार (11 दिसंबर) को पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) जमा करने की डेडलाइन को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है.

Published date india.com Updated: December 11, 2025 5:18 PM IST
SIR Deadline Extended: यूपी, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत इन 6 राज्यों में बढ़ाई गई SIR की तारीख, EC की तरफ से मिली राहत

SIR Date Extended: चुनाव आयोग ऑफ इंडिया (ECI) ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान (SIR) 2026 के लिए डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है. जो लोग डॉक्यूमेंट जमा नहीं कर पाए हैं उनके लिए ये एक राहत की खबर है. चुनाव आयोग की तरफ से उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में तारीख को आगे किया गया है. चुनाव आयोग के अनुसार, इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार शामिल हैं.

रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात अब 14 दिसंबर, 2025 (रविवार) के बजाय 19 दिसंबर, 2025 (शुक्रवार) तक अपनी SIR जमा करेंगे. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पहले की डेडलाइन 18 दिसंबर, 2025 (गुरुवार) की जगह अब 23 दिसंबर, 2025 (मंगलवार) तक का समय दिया गया है. उत्तर प्रदेश, जिसकी ओरिजिनल डेडलाइन सबसे बाद की थी, अब 26 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) के बजाय 31 दिसंबर 2025 (बुधवार) को अपना SIR सबमिट करेगा.

पहले भी तारीख को बढ़ाया गया था आगे

इससे पहले 30 नवंबर को, भारत के चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शेड्यूल को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया था, जिससे वोटर्स को आने वाले चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम सही तरीके से शामिल करवाने के लिए ज्यादा समय मिल था. बूथ-लेवल अधिकारियों (BLO) और बूथ-लेवल एजेंटों को भी अनुपस्थित, शिफ्ट हुए, मृत और डुप्लीकेट वोटर्स की लिस्ट शेयर करने के लिए सात दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.