SIR: वोटर कार्ड से लिंक नहीं है मोबाइल नंबर? तो ऑनलाइन तरीके से नहीं जुड़ेगा नाम, जानें फिर कैसे वोटर लिस्ट में आएगा नाम?

UP SIR online Form: अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर वोटर ID से लिंक नहीं है, तो इस स्थिति में वे लोग एसआईआर (SIR) फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाएंगे, लेकिन परेशान होने के बजाय अपने क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

Published date india.com Published: November 22, 2025 6:32 PM IST
SIR, Voter list,
SIR, Voter list

SIR online Form: उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत वोटर्स लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है. यह प्रक्रिया चार नवंबर से चल रही है. अब SIR फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है. लेकिन किसी मतदाता का मोबाइल नंबर उसके वोटर आईडी कार्ड से जुड़ा हुआ नहीं है तो वे ऑनलाइन तरीके से एसाईआर फॉर्म को नहीं भर पाएंगे. बता दें कि SIR की प्रक्रिया में वैसे लोग, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरे जगह के वोटर बन चुके हैं, उनके नामों को हटाया जा रहा है. साथ ही चुनाव आयोग एसआईआर के माध्यम से सुनिश्चित कर रही है कि नागरिकों के मिले मताधिकार के अधिकार का दुरुपयोग किसी और तरीके से ना हो. आइये जानते हैं कि जो ऑनलाइन तरीके से एसाईआर के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं, उनके लिए और क्या ऑप्शन बचा है…

अगर आपका मोबाइल नंबर वोटर कार्ड (एपिक नंबर) से लिंक नहीं है, तो अब आप एसआईआर (SIR) फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाएंगे. यह फॉर्म मतदाता चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, लेकिन ऑनलाइन भरने के लिए वोटर कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का लिंक होना अनिवार्य है. हालांकि, मतदाताओं को इसकी वजह से परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास ऑफलाइन फॉर्म भरने का विकल्प हमेशा मौजूद है.

ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • जिन मतदाताओं का मोबाइल नंबर वोटर ID से लिंक है, वे घर बैठे आसानी से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
  • सबसे पहले आपको https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा.
  • यहां वोटर सेवाओं के कॉलम में आपको एसआईआर फॉर्म मिल जाएगा.
  • आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके फॉर्म भर सकते हैं.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आप फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं.

मोबाइल नंबर लिंक न होने पर ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

  • अगर आप किसी कारण से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं क्योंकि मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप अपने क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर- BLO) से संपर्क करें.
  • बीएलओ से फॉर्म लें, उसे भरें और उन्हें ही वापस सबमिट कर दें.
  • ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको केवल एपिक नंबर की आवश्यकता होगी. साथ में नाम, पता, और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य होगा.
  • एसआईआर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया 4 नवंबर से चल रही है, और अधिकतर फॉर्म भरे जा चुके हैं.

ऐसे खोजें अपने BLO का नाम और नंबर

लखनऊ के  सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि अगर किसी के पास अपने बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर नहीं है, तो वे परेशान न हों. यह जानकारी आपके लिए एक क्लिक पर उपलब्ध है. इसके लिए आप https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं. यहां आपको तरीकों से बीएलओ का नाम और इलेक्ट्रोरल रोल की जानकारी मिल सकती है: एपिक नंबर से, वोटर कार्ड की डिटेल भरकर, या मोबाइल नंबर से सर्च करके. इसके अलावे एसआईआर फॉर्म या अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो मतदाता 0522-1950 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.