जम्मू, 25 अप्रैल | जम्मू एवं कश्मीर के रामबान जिले में शनिवार को एक टैक्सी के नदी में गिर जाने से छह लोग लापता हो गए, जबकि छह को बचाया गया है। पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “जम्मू-श्रीनगर मार्ग पर मेहद (रामबान) में सुबह चालक का टैक्सी से नियंत्रण छूट गया और चेनाब नदी में जा गिरी।” उन्होंने कहा, “राहत कार्य तत्काल शुरू किया गया। छह यात्रियों को बचाया गया है, लेकिन अभी भी छह लापता हैं।” अधिकारी ने बताया, “लापता यात्रियों को ढूंढे जाने का काम जारी है। ऐसी आशंका है कि वे नदी की धार में बह गए होंगे।” टैक्सी में सवार अधिकांश यात्री श्रमिक थे।
श्रीनगर में झेलम नदी के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की वजह से मंगलवार को कश्मीर घाटी में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई। यहां बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर शहर के राम मुंशीबाग में आज (मंगलवार) सुबह आठ बजे झेलम का जलस्तर 19.10 फीट दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है।” यह भी पढ़ें–जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला
Add India.com as a Preferred Source
उन्होंने बताया, “अनंतनाग जिले के संगम में जलस्तर 20.8 फीट दर्ज किया गया, यहां भी यह खतरे के निशान के करीब है।” अधिकारी ने यह भी कहा कि कई जगहों पर झेलम का जलस्तर अभी भी बढ़ने के चलते बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। अनंतनाग व बारामूला में दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर के जिलों के कई इलाके जलमग्न हैं। जलभराव की वजह से श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग भी कई जगहों पर डूबा हुआ है, लेकिन फिलहाल राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही बाधित नहीं हुई है। लद्दाख क्षेत्र के करगिल कस्बे में पिछले दो दिनों के दौरान बर्फबारी हुई, जिसकी वजह से कस्बे में यातायात की आवाजाही ठप है।
करगिल और जोजिला दर्रे पर हुई ताजा बर्फबारी की वजह से इस साल श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग देरी से खुलने की आशंका है। मौसम विभाग ने मंगलवार के बाद से पूरे जम्मू एवं कश्मीर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, कहा गया है कि बुधवार तक कुछ इलाकों में हल्की से लेकर सामान्य बारिश हो सकती है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.